WPL: दिल्ली कैपिटल्स की RCB के खिलाफ रोमांचक जीत, महज 1 रन से मारी बाजी
दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 1 रन से रोमांचक जीत के साथ WPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंच गई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Delhi Capitals thrilling win against RCB, won by just 1 run in WPL Match: भारतीय क्रिकेट फैंस को IPL से पहले WPL का रोमांच देखने को मिल रहा है। महिलाओं के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में फैंस को रोमांच का डबल डोज मिल रहा है। इस बीच दिल्ली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
मेग लैनिंग की कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 10 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच ने फैंस की सांसें रोक दीं। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गए इस मैच में दिल्ली को महज 1 रन से जीत मिली।
दिल्ली-RCB मैच का लेखा-जोखा
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक और अन्य बल्लेबाजों के शानदार योगदान के दम पर 20 ओवर में 181 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में RCB ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। RCB ने 19वें ओवर तक 165 रन बनाए लिए और उसे जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 17 रन चाहिए थे। मैच का सबसे रोमांचक पल यही था। आखिरी ओवर जेस जोनासेन गेंदबाजी कर रहीं थी और सामने सेट बल्लेबाज ऋचा घोष थी, जिन्होंने आखिरी ओवर में 2 जबरदस्त छक्के भी जड़े। ऋचा ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो 1 रन से पीछे रह गईं और उनकी टीम हार गई।
Advertisement
नंबर-1 पर पहुंचकर किया प्लेऑफ में क्वालीफाई
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 2 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल पर नंबर-1 पर पहुंच गई है और इसी के साथ उसने प्लेऑफ में भी जगह बना ली है।
Advertisement
बता दें कि इससे पहले हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और अब दिल्ली दूसरी टीम बनी है।