Women's Asia Cup 2026: 8वीं बार एशिया कप का खिताब टीम इंडिया के नाम, मंधाना-शेफाली की तूफानी पारी

Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा तूफानी अंदाज में पारी खेली, जिनके सामने श्रीलंका पस्त हो गई।

India Women vs Sri Lanka Women Final Women's Asia Cup 2026
Women's Asia Cup 2026: एशिया कप का खिताब टीम इंडिया के नाम, मंधाना-शेफाली की तूफानी पारी | Image: BCCI

Women's Asia Cup 2026 Final: महिला एशिया कप फाइनल मुकाबला टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे महिला टीम इंडिया ने 72 रनों से जीतकर नया इतिहास रच दिया। टीम इंडिया की जीत में सबसे बढ़ी भूमिका सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की रही, जिन्होंने टीम के लिए तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। 

इससे पहले टीम इंडिया के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने 72 रनों से मैच को जीत लिया। 

भारत ने 8वीं बार जीता खिताब

भारतीय महिला टीम के नाम अब कुल 8 महिला एशिया कप खिताब हो गए हैं। भारत ने इसी के साथ पिछले संस्करण का भी बदला भी ले लिया है। बता दें कि पिछले संस्करण में श्रीलंका चैंपियन बनी थी और फाइनल मुकाबले में भारत को ही हराया था। टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में साल 2012, 2016, 2022 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है और वनडे फॉर्मेट में साल 2004, 2005, 2006 और 2008 में जीता था।

श्री चरणी ने गेंद से बरपाया कहर

श्रीलंकाई टीम को महज 111 रन पर रोकने का काम टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्री चरणी ने बखूबी किया। श्री चरणी ने 4 ओवर में महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी

महिला एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप फाइनल में टीम इंडिया की दमदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली।

शेफाली वर्मा ने इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने महज 24 गेंदों में फिफ्टी लगाए। इस दौरान शेफाली वर्मा  महिला एशिया कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई।

Advertisement

स्मृति मंधाना भी चमकी

शेफाली वर्मा की तरह टीम इंडिया की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ताबड़तोड़ अंदाज में 59 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों के सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 59 रन बनाए। शेफाली और स्मृति के दम पर टीम इंडिया 183 रन बनाने में कामयाब रही। 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को बुरी तरह धो डाला, अभिषेक और अर्शदीप बने मैच के हीरो
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड