कौन हैं क्रिकेटर अभिषेक पोरेल? जिन पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, अब कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इस समय बुरी तरह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कोलकाता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इस समय बुरी तरह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कोलकाता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उनके फोन, टैबलेट और लैपटॉप समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी जब्त करने के निर्देश दिया है।
क्यूं दिया यह आदेश
अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने बलात्कर और ब्लैकमेल का आरोप लगाया था। इसी आरोप पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अब पोरेल की गिरफ़्तारी के आदेश दिए है।
वर्ष 2023 का है मामला
महिला के अनुसार यह मामला वर्ष 2023 का है जब पोरेल ने महिला को शादी का झांसा देकर उसे फंसाया था। महिला ने यह भी बताया है कि पोरेल ने उसके निजी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का काम भी किया है। इसके बाद महिला ने कोलकाता के हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पोरेल को पकड़ने में पुलिस को नहीं मिली सफलता
हालांकि पोरेल को पकड़ने में अभी तक पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई है। इसी कारण अदालत ने पुलिस को पोरेल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Advertisement
कौन हैं अभिषेक पोरेल
गौरतलब है कि ऋषभ पंत जब कार दुर्घटना में घायल हुए थे तब अभिषेक पोरेल को ऋषभ के बदले दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में स्थान दिया था। लेकिन अपनी अच्छी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के कारण पोरेल ने अपनी टीम में जगह बरकरार रखी। इस साल के आईपीएल सीजन में भी वो खेले थे। पोरेल ने 24 मई, 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए थे।