T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट, होल्डर और शेफर्ड ने टीम को संभाला

T20 World Cup 2026:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 177 का लक्ष्य दिया है। मैच में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
West Indies vs South Africa Super 8 T20 World Cup 2026
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका | Image: X/ICC

West Indies vs South Africa T20 World Cup 2026: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का सबसे रोमांचक और अहम मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। अब इस मैच को जीतने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 177 रन बनाना होगा। इस मैच में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली।

जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली

इस मैच में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार पारी खेली। इस मैच में जेसन होल्डर  31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड 37 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज की हार से टीम इंडिया को फायदा?

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा अहम मुकाबला को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि इस मैच में किसकी हार से भारत को फायदा हो सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वेस्टइंडीज की हार से भारत को फायदा हो सकता है, क्योंकि भारत अगर जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका अधिक हो सकता है। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड