Virat Kohli: विराट कोहली ने फोटो लाइक ट्रोलिंग के बाद किया ये काम, जर्मन मॉडल ने भी तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli: विराट कोहली ने जर्मन मॉडल की फोटो को गलती से लाइक कर दिया है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने ये कदम उठाया है, साथ ही जर्मन मॉडल ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli unlike German influencer Lizlaz
Virat Kohli unlike German influencer Lizlaz | Image: instagram

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के एक सोशल मीडिया लाइक ने इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। एक जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक करने के बाद शुरू हुआ यह मामला कुछ ही घंटों में वायरल हो गया है। यूजर्स के रिएक्शन और ट्रोलिंग के बीच विराट ने तुरंत लाइक हटा लिया, लेकिन तब तक यह खबर चर्चा का विषय बन चुकी थी।

कौन हैं जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलैज

जर्मन मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिजलैज इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। विराट कोहली द्वारा उनकी फोटो लाइक किए जाने के बाद उनकी प्रोफाइल पर लोगों की नजरें टिक गईं और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जैसे ही यूजर्स ने विराट कोहली के लाइक को नोटिस किया, कमेंट सेक्शन में मजाक और मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्रोलिंग बढ़ती देख विराट ने सबसे पहले जो काम किया वो ये था कि उन्होंने तुरंत फोटो को अनलाइक कर दिया। लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे और चर्चा बढ़ गई थी।

लिजलैज ने ट्रोलिंग पर क्या कहा

इस पूरे विवाद पर लिजलैज ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस मामले में अपने लिए नहीं बल्कि विराट के लिए बुरा लगा है। उनके मुताबिक, सुबह उठते ही उन्होंने देखा कि इंटरनेट पर हर जगह इसी मुद्दे की चर्चा हो रही है। उन्हें खुद नहीं पता चला कि विराट ने कब उनकी फोटो लाइक की थी और यह सब उन्हें खबरों के जरिए पता चला।

Advertisement

भारत और क्रिकेट से खास कनेक्शन

लिजलैज ने बताया कि वह पहले क्रिकेट से ज्यादा परिचित नहीं थीं, लेकिन इंडिया में जर्नी करने के दौरान उन्होंने आईपीएल देखना शुरू किया था। इसी दौरान वह Royal Challengers Bangalore की फैन बन गईं और विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि विराट का उनकी फोटो लाइक करना उनके लिए खुशी की बात थी। इस घटना के बाद लिजलैज तेजी से ट्रेंड कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें कई काम के ऑफर भी मिल रहे हैं। हालांकि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत में म्यूजिक या व्लॉगिंग के मौके मिलते हैं तो वह जरूर काम करना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी 'भूत बंगला', अक्षय-प्रियदर्शन फिल्म
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड