अपडेटेड 26 December 2023 at 17:54 IST

IND vs SA: विराट कोहली ने रचा इतिहास तो ICC पर क्यों भड़के इरफान? फैंस का भी मिला समर्थन

Virat Kohli News: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली ने खास उपलब्धि अपने नाम की। इसके बाद इरफान पठान ने बड़ी बहस छेड़ दी।

Follow : Google News Icon  
virat kohli ind vs sa
विराट कोहली | Image: X

IND vs SA 1st Test, Virat Kohli: साल 2023 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में किंग कोहली ने वनडे करियर का 50वां शतक जड़कर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में चल रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली ने एक और बड़ा कारनामा किया। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने एक बहस छेड़ दी और सोशल मीडिया पर फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान स्टारस्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस बात से हैरान हूं कि साल 2023 में इस प्रदर्शन के बावजूद कोहली का नाम साल की बेस्ट टेस्ट टीम से मिसिंग है।

कोहली ने रचा इतिहास तो ICC पर क्यों भड़के इरफान

साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आईसीसी ने इस साल की जो बेस्ट टेस्ट टीम का ऐलान किया है उसमें विराट कोहली का नाम नहीं है। इससे इरफान पठान सहमत नहीं हैं। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, ''साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का औसत 55 का रहा है। मैं हैरान हूं कि उनका नाम इस साल की टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है।''

रबाडा के सामने फंसी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में चल रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया संकट में दिख रही है। प्रोटियाज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। ओपनर रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर रबाडाका शिकार बने। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी सस्ते में निपट गए। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन लंच के बाद दोनों तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का शिकार बने। आखिरी अपडेट मिलने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के साथ KBC शो पर पहुंचे ईशान किशन, पूछा अमिताभ से ऐसा मजेदार सवाल, बुरे फंसे 'सरकार'


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 December 2023 at 17:54 IST