'कृपया ओलंपिक ट्रायल…', ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की खेल मंत्रालय से गुजारिश

भारत की ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने खेल मंत्रालय से बड़ी अपील की है। विनेश ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से आगामी ओलंपिक के ट्रायल को लेकर ये अपील की है।

Vinesh Phogat Request to Sports Ministry
पहलवान विनेश फोगाट की खेल मंत्रालय से अपील | Image: Vinesh Phogat

Paris Olympic 2024: आगामी पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) के लिए सिर्फ 3 महीने बचे हैं। इस बीच स्टार पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से ट्रायल का स्थान और प्रारूप, इसका समय, तारीख की घोषणा करने का आग्रह किया है।

महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के विरोध प्रदर्शन में अहम रहीं विनेश ने पिछले महीने बिश्केक में 50 किग्रा ओलंपिक कोटा जीता था, लेकिन नियमों के अनुसार अंतिम टीम की घोषणा से पहले उन्हें ट्रायल से गुजरना होगा।

अब कितने पहलवानों ने किया क्वालीफाई?

बता दें कि अब तक 5 भारतीय महिलाओं ने पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई किया है और केवल एक पुरुष पहलवान अमन सहरावत को ही वैश्विक प्रतियोगिता का टिकट मिला है। विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- 

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में केवल तीन महीने रह गए हैं, इसके बावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ ने अभी तक आधिकारिक ट्रायल की तारीख, समय और स्थान सहित प्रारूप की घोषणा नहीं की है। ये ध्यान दिया जाना चाहिए कि सभी महासंघों ने दिसंबर 2023 में या जनवरी 2024 में क्वालीफिकेशन और स्पष्ट प्रारूप की घोषणा कर दी थी। मैं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, IOA, WFI से अनुरोध करती हूं कि वो इस मामले को प्राथमिकता दें और तुरंत आधिकारिक तौर पर ट्रायल की तारीख, समय, स्थान और सटीक प्रारूप की घोषणा करें।  

बता दें कि जुलाई में फ्रांस की राजधानी पेरिस में 2024 ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। इसके लिए सभी देश और एथलीट कड़ी तैयारी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘थ्रो के बारे में बात न करें’, फेडरेशन कप में गोल्ड जीतने के बाद बोले नीरज चोपड़ा

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड