विनेश फोगाट गुस्से से हुईं लाल, कहा- कौन हैं संजय सिंह मैं नहीं जानती... बढ़ सकता है विवाद!
Vinesh Phogat News: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट से WFI अध्यक्ष संजय सिंह से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो वो भड़क गईं और अजीबोगरीब जवाब दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में मेडल ना जीतने के कारण नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। विनेश फोगाट जब से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेकर भारत लौटी हैं तब से उन्हें हर जगह सम्मान मिल रहा है। लोगों के इस प्यार से वो खुश भी हैं लेकिन इस बीच जब उनसे रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह (Sanjay Singh) से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो वो भड़क गईं और अजीबोगरीब जवाब दिया।
विनेश फोगाट सोमवार को एक समारोह में हिस्सा लेने झज्जर पहुंची थीं। इसी दौरान उनसे पत्रकार ने WFI के अध्यक्ष संजय सिंह के बारे में एक सवाल किया। इसका जवाब देते हुए विनेश फोगाट ने जो कहा उससे आगे बवाल मच सकता है।
'कौन संजय सिंह... मैं नहीं जानती'
विनेश फोगाट से जब समारोह के दौरान पूछा गया कि संजय सिंह ने पहलवानों पर जो बयान दिया है उसपर आप क्या कहना चाहेंगी? भारतीय महिला रेसलर ने ये सवाल सुना और उनके चेहरे का हाव-भाव ही एकदम से बदल गया।
संजय सिंह का नाम सुनते ही विनेश फोगाट गुस्से में आ गईं और उन्होंने जवाब दिया, ''माफ कीजिए सर, आप मुझसे विवादित सवाल मत करिए। कौन हैं संजय सिंह? मैं उन्हें नहीं जानती। आपको यहां किसने भेजा है। यहां इतना अच्छा प्रोग्राम चल रहा है, आप क्यों विवाद करने वाले प्रश्न पूछ रहे हैं।''
Advertisement
संजय सिंह ने क्या कहा था?
बता दें कि विनेश फोगाट का ये रिएक्शन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर विनेश को शुद्ध रूप से कुश्ती खेलनी है तो उन्हें अपने संन्यास के निर्णय पर एक बार फिर पुनर्विचार करनी चाहिए। संजय सिंह ने आगे कहा कि जिस हिसाब से विनेश फोगाट आज कल राजनीतिक मंच साझा कर रही हैं और उन्हें भविष्य में राजनीति ही करनी है तो कुश्ती में पॉलिटिक्स नहीं करनी चाहिए।
Advertisement
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का सफर
बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के शानदार सफर का अंत दिल टूटने के साथ हुआ। उन्होंने 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में हिस्सा लिया था। एक दिन में तीन पहलवानों को धूल चटाने के बाद वो फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन गोल्ड मेडल मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम बढ़ गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। बाद में विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल के लिए CAS का दरबाजा खटखटाया लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी।