अपडेटेड 7 February 2024 at 22:33 IST
WFI: U15, U20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप स्थगित, जानें एडहॉक कमेटी ने क्यों लिया फैसला
WFI की एडहॉक कमेटी ने अगले महीने ग्वालियर में होने वाली U15, U20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया है। बड़ी वजह के कारण ये फैसला लिया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

U15 & U20 National Wrestling Championship has been Postponed: देश में कुश्ती (Wrestling) को लेकर पिछले कुछ समय से चीजें काफी उलझी हुईं नजर आईं हैं। भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) और पहलवानों (Wrestlers) के बीच विवाद से लेकर खेल मंत्रालय (Sports Ministry) की ओर से कुश्ती संघ को भंग करने तक, काफी उथल-पुथल रही है।
इस बीच अब कुश्ती को लेकर एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल इस महीने ग्वालियर में होने वाली अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि कुछ राज्य संघों ने इतने संक्षिप्त नोटिस में प्रतियोगिता में भाग लेने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का कामकाज देख रही एडहॉक कमेटी (Adhoc Committee) ने राज्य संघों की जायज मांग को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है।
WFI की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भूपेंदर सिंह बाजवा ने बुधवार को एक बयान में कहा-
कुछ राज्य कुश्ती संघों के अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा है कि इतने कम समय में वो टीम भेजने में असमर्थ हैं, क्योंकि इसके लिए अभी तक ट्रायल्स नहीं हुए हैं। उन्हें यात्रा और खेलने की किट जैसे जरूरी इंतजामात करने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में एडहॉक कमेटी की राय है कि उनकी समस्या जायज है, इसलिए अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया गया है।
बता दें कि ग्वालियर में 11 से 17 फरवरी तक 2023 अंडर-20 और अंडर 15 फ्रीस्टाइल, ग्रीकोरोमन और महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाना था।
Advertisement
ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने मान ली कोच राहुल द्रविड़ की सलाह! वापसी की राह पर निकले युवा भारतीय बल्लेबाज
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 22:33 IST