IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, एक ने तो 11 मैचों में लिए 62 विकेट
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन-कौन हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार रिकॉर्ड बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की बॉलिंग लाइनअप भी शानदार है और वे सीरीज को 2-0 से जीतने की कोशिश करेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन-कौन हैं।
अनिल कुंबले
भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैच में 74 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ 4 बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट के साथ अपना टेस्ट करियर खत्म किया।
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 21.93 की औसत और 43 की स्ट्राइक रेट से 62 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन बार एक पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया।
हरभजन सिंह
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ-स्पिनर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में 39 की औसत और 75 की स्ट्राइक रेट से 53 विकेट लिए। उन्होंने दो बार एक पारी में पाँच विकेट लिए और दो बार एक मैच में दस विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया है।
Advertisement
कपिल देव
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने कि लिस्ट में चौथे नंबर पर वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1982 से 1994 के बीच 14 टेस्ट मैचों में 45 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ़ एक बार एक पारी में पांच विकेट लिए।
इशांत शर्मा
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर ईशांत शर्मा मौजूद हैं। श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों की लिस्ट में इशांत शर्मा 36 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 36 विकेट लिए हैं, शर्मा ने सिर्फ़ एक बार एक पारी में पांच विकेट लिए।