अपडेटेड 29 February 2024 at 21:59 IST

भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी का जलवा, ATP 500 सेमीफाइनल में पहली बार मारी एंट्री

भारतीय टेनिस फैंस को खुशखबरी मिली है। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी पहली बार ATP 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

Follow : Google News Icon  
Indian Tennis Player Yuki Bhambri reaches ATP 500 semifinals for the first time in men's doubles
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी पहली बार ATP 500 के सेमीफाइनल में पहुंचे | Image: X

Yuki Bhambri reaches ATP 500 men's doubles semifinal for the first Time: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। 31 साल के इस खिलाड़ी ने गुरुवार को दुबई में ATP 500 टूर टेनिस टूर्नामेंट में अपने पहले मेंस डबल्स सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। 

युकी भांबरी ने नीदरलैंड के अपने जोड़ीदार रोबिन हासे के साथ मिलकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप में जैमी मरे और माइकल वीनस की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर उलटफेर किया। भांबरी और नीदरलैंड के हासे ने क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रा में जगह बनाई थी। इस जोड़ी ने एक घंटे 22 मिनट में ब्रिटेन के मरे और न्यूजीलैंड के वीनस को 6-4, 7-6 (1) से मात दी।

बता दें कि शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में भांबरी-हासे की जोड़ी का सामना इवान डोडिग (क्रोएशिया) और आस्टिन क्राजिसेक (अमेरिका) की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। इस बीच भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू इबडन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे भारत को निराशा हाथ लगी है। आस्ट्रेलियाई ओपन मेंस डबल्स जीतने वाली बोपन्ना और इबडन की जोड़ी को उरूग्वे के एरियल बेहर और चेक गणराज्य के एडम पावलासेक ने एक घंटे 11 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-3, 10-8 से हरा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें- WPL: शेफाली वर्मा के तूफान और विदेशियों के शानदार योगदान के दम पर दिल्ली ने बनाया विशाल स्कोर

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 21:59 IST