तमिलनाडु CM विजय ने ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा के साथ खेला शतरंज, 20 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के नॉर्वे चेस जीतने पर दिया ₹50 लाख का ईनाम; VIDEO

CM Vijay meets R Praggnanandhaa: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाले 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक सौंपा और उनके साथ शतरंज की चालें भी चलीं।

CM Vijay meets R Praggnanandhaa
CM Vijay meets R Praggnanandhaa | Image: ANI

CM Vijay meets Praggnanandhaa: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान CM ने प्रज्ञाननंदा को नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतने पर तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से 50 लाख रुपये का इनाम दिया। 
बता दें, प्रज्ञाननंदा 2013 में शुरू हुए नार्वे शतरंज टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने दुनिया के नंबर एक और सात बार के चैंपियन कार्लसन को दो बार हराकर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद वापस लौटे चेस मास्टर का भारत में शानदार तरीके से स्वागत हुआ। 

प्रज्ञाननंदा के साथ CM विजय ने खेला शतरंज

इतना ही नहीं मुलाकात के दौरान, CM विजय ने 20 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के साथ शतरंज की चाल भी चली। इसके बाद उन्हें 50 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शनिवार को नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने पर ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा को बधाई दी थी। 

उन्होंने अपने बयान में कहा था, “ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा को नॉर्वे शतरंज 2026 टूर्नामेंट, जो ओस्लो में आयोजित हुआ था, जीतने वाले पहले भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर मेरी हार्दिक बधाई। मैं ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने तमिलनाडु और भारत दोनों को गौरवान्वित किया है और वे आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।”

‘CM विजय अच्छी शतरंज खेलते हैं’: ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा 

इस मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रज्ञाननंदा ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री के साथ शतरंज खेलने का मौका मिला, जिसकी मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने खुद शतरंज का बोर्ड मंगवाया और मेरे साथ एक गेम खेला। यह वाकई एक बहुत खुशी भरा और यादगार पल था। मुझे पता नहीं था कि वे इतनी अच्छी शतरंज खेलते हैं। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा, तो वे मुस्कुराए और बोले कि वे अक्सर अपने दोस्तों के साथ खेलते हैं।”

Advertisement

टूर्नामेंट में प्रज्ञाननंदा ने बनाया नया रिकॉर्ड

बता दें, यह टूर्नामेंट प्रज्ञाननंदा के लिए किसा सुनहरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने इस एक टूर्नामेंट में ही मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर और लगातार चार जीत हासिल करके एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया। दिलचस्प रहा कि प्रज्ञाननंदा ने आखिरी दिन की शुरुआत 15 अंक के साथ तीसरे स्थान से की। उन्होंने सबसे अहम मौके पर बेहतरीन खेल दिखाया और क्लासिकल बाजी चलते हुए जीत हासिल करके पूरे तीन अंक बटोरे। 

इस तरह उन्होंने 18 अंकों तक पहुंचते हुए एलीट शतरंज की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से एक अपने नाम कर ली। चेन्नई के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने वह उपलब्धि हासिल की, जो टूर्नामेंट की शुरुआत (2013) के बाद से भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश जैसे खिलाड़ी भी नहीं कर सके थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर जबरन बनाया शारीरिक संबंध… मुंबई के मीरा रोड से आया 'लव जिहाद' का नया मामला; तड़ीपार आरोपी सऊद खान पर FIR
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड