अपडेटेड 4 February 2026 at 20:06 IST

T20 World Cup: वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन की तूफानी पारी, 20 गेंदों में जड़ दी हाफ सेंचुरी

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म अप मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
 t20 world cup 2026 india vs south africa warm up match ishan kishan 53 run
ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खोलफ टी20 वार्म अप मैच में 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक | Image: Social media

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में बस तीन दिन बचे हुए हैं। भारत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा। इससे पूर्व भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म अप मैच  बुधवार, 4 फरवरी को खेल रही है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। इस मैच में ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद ईशान किशन रिटायर्ड हर्ट हो गए।

20 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के चल रहे वार्म अप मैच में ईशान किशन से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रन बनाए। ईशान ने 53 रन की पारी में 2 चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। ईशान ने 265 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

2024 टी20 वर्ल्ड कप दोनों आमने-सामने थे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों टीमें पीछे वर्ल्ड कप में फाइनलिस्ट रही थीं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में भारत का बेस्ट कॉम्बिनेशन भी देखने को मिल सकता है। आइए जान लेते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का वार्म अप मैच कहां और कब से देख सकते हैं।

क्या ईशान T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते आएंगे नजर?

फैंस का मानना है कि संजू सैमसन जिस तरह आउट फर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर संजू की जगह ओपनिंग में बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन दिखाई देंगे। आपको बता दें कि 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप मैच शुरू हो रहा है और 7 फरवरी को ही भारत का USA के खिलाफ मैच है।
 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan: शतक लगाते ही ICC रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, तो T20 वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग?
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 20:06 IST