SRH Vs DC: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, छक्कों की कर दी बारिश; सिर्फ 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक
Abhishek Sharma: आईपीएल के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की जंग दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 47 गेंदों में शतक ठोकर गर्दा मचा दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। हालांकि, ट्रैविस हेड 37 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन एक साइड से क्रीज पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने महज 47 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोकर दिल्ली कैपिटल्स की हवा निकाल दी है। अभिषेक शर्मा ने अपना शतक छक्के से पूरा किया।
47 गेंदों में सेंचुरी पूरी
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के 31वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया। अभिषेक ने 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इस दौरान अभिषेक उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले। उन्होंने अपना शतक छक्के से पूरा किया। शतक लगाने के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा।
विराट कोहली को पीछे छोड़ा
आईपीएल 2026 में 21 अप्रैल 2026 तक सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी अभिषेक शर्मा ने 184 पारियों (टी20 करियर) में अपने 9 शतक पूरे किए हैं। आपको बता दें कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने टी20 शतकों के मामले में विराट कोहली (403 पारियां) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, विराट से कम पारियों में 9वां शतक लगाकर अभिषेक ने विराट को पीछे छोड़ दिया है।
Advertisement
अभिषेक ने ऑरेंज कैप किया अपने नाम
शतक लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लिया है। उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वह सीजन में 300 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं, उनके बाद हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।