SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी 195 रन पर रुकी, SRH ने DC को 47 रन से हराया, अभिषेक शर्मा रहे मैच के बादशाह

SRH vs DC: आईपीएल का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसे सनराइजर्स ने आसानी से 47 रन से मैच को जीत लिया। इस मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने नाबाद 135 रन की पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals 31 Match
SRH ने DC को हराया, अभिषेक शर्मा चमके | Image: IPL

Sunrisers Hyderabad Vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से 47 रन से जीत लिया। 

इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर SRH को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। 

हैदराबाद के 243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से मैच को 47 रन से जीत लिया। इस मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी 195 रन पर रुकी

सनराइजर्स हैदराबाद के 243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी महज 195 रन पर रुक गई। दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक नीतीश राणा ने 57 रन की पारी खेली। नीतीश के अलावा, केएल राहुल ने 37 रन की पारी और समीर रिजवी ने 41 रन की पारी खेली।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में ठोकी सेंचुरी

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के 31वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक लगाया। अभिषेक ने 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी में 68 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 135 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए।  शतक लगाने के दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 के आसपास रहा।

ईशान मलिंगा ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी को 195 रन पर रोकने का काम ईशान मलिंगा ने बखूबी किया। ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में महज 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। ईशान मलिंगा के अलावा, हर्ष दुबे ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड