अपडेटेड 6 February 2024 at 18:43 IST

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर रेप के आरोप में FIR दर्ज, दो दिन पहले बनाया गया था DSP

भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी और दो दिन पहले पंजाब पुलिस में DSP बने वरुण कुमार के खिलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

Follow : Google News Icon  
Indian Hockey Player Varun Kumar
भारतीय हॉकी प्लेयर वरुण कुमार के खिलाफ FIR | Image: INSTAGRAM@varunhockey

FIR Registered Aagainst Indian Hockey Player Varun Kumar: भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के सीनियर खिलाड़ी वरुण कुमार (Varun Kumar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार (Varun Kumar) पर रेप (Rape) का आरोप लगा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने कड़े पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) कानून के तहत वरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो नाबालिग थी, तब वरुण ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। 20 साल की महिला ने सोमवार को अपनी शिकायत में कहा कि वो 2018 में सोशल मीडिया के जरिए वरुण के संपर्क में आई थी और जब वो 17 साल की थी, तब वरुण ने शादी का वादा करके कई बार उसका बलात्कार किया।

बता दें कि वरुण दो दिन पहले ही DSP यानि पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। बता दें कि वरुण को दो दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा था। उन्हें पंजाब पुलिस में DSP बनाया गया है। 

आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि 2018 में जब वो वरुण के संपर्क में आई थी तो उस समय वरुण बेंगलुरु में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में ट्रेनिंग कर रहा था।

Advertisement

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उचित धारा और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की स्टैंडबाई सूची में शामिल वरुण अभी आगामी FIH प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में नेशनल टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारत को अपने पहले मैच में 10 फरवरी को स्पेन का सामना करना है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय टीम में शामिल वरुण फरार हैं, लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया है।

हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने बताया कि वरुण फरार नहीं हैं। वो टीम के साथ भुवनेश्वर में हैं। हिमाचल प्रदेश के वरुण ने 2017 में भारत की ओर से डेब्यू किया था। बता दें कि 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरुण को हाल ही में पंजाब पुलिस में DSP बनाया गया है। 

(इनपुट भाषा के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)

ये भी पढ़ें- Inside Story: साउथ अफ्रीका में वेस्ट इंडीज क्रिकेटर फैबियन एलन के साथ गन प्वॉइंट पर कैसे हुई लूट?

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 February 2024 at 18:32 IST