मुंबई आने पर इस शख्स के घर में रुकती हैं Sania Mirza, सोशल मीडिया पर भी खूब लुटातीं प्यार

Sania Mirza: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के मुंबई में कई दोस्त हैं लेकिन उनके रहने का इंतजाम हमेशा एक ही शख्स के घर में किया जाता है जिसका खुलासा हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza
सानिया मिर्जा | Image: @mirzasaniar/instagram

Sania Mirza: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी पिछले लगभग एक साल से सुर्खियों में छाई हुई है। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला ले लिया है और अब अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। हालांकि, उनके सभी दोस्त भारत में ही हैं। खासतौर पर मुंबई में सानिया के काफी करीबी लोग हैं जिनसे मिलने वो अक्सर भारत आती रहती हैं।

सानिया मिर्जा भले ही खेल की दुनिया से ताल्लुक रखती हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके काफी पुराने और अजीज दोस्त हैं। बॉलीवुड में एक ऐसी शख्स हैं जो सानिया के दिल के काफी करीब हैं और वो जब भी मुंबई आती हैं तो इसी शख्स के यहां रुकना पसंद करती हैं

सानिया मिर्जा मुंबई में किसके घर रुकती हैं?

सानिया मिर्जा की ये खास दोस्त कोई और नहीं, बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान हैं। एक बार फराह और सानिया साथ में कपिल शर्मा के शो में आए थे जब उन्होंने इसे लेकर खुलासा किया। तब मैं हूं ना फेम फिल्ममेकर ने कहा था कि सानिया जब भी मुंबई आती हैं तो उनके घर ही रुकना पसंद करती हैं। 

Advertisement

कोरियोग्राफर ने खुलासा किया कि सानिया मिर्जा को होटल में रहना पसंद नहीं है इसलिए फराह के घर की उनके रहने के सारे इंतजाम किए जाते हैं। बता दें कि फराह और सानिया काफी करीबी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। वे एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट भी करती रहती हैं।

सानिया मिर्जा दुबई में क्यों रहती हैं?

Advertisement

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा अपने निकाह के बाद से ही दुबई में रह रही हैं। जब उन्होंने शोएब मलिक से शादी की थी, तभी उन्होंने अपने ससुरालवालों को बता दिया था कि वो पाकिस्तान में नहीं रहेंगी। शोएब और सानिया दुबई में रहते थे। अब तलाक के बाद शोएब वापस पाकिस्तान चले गए हैं जबकि सानिया ने दूसरा घर ले लिया है और अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में ही रहती हैं। दुबई में सानिया मिर्जा की टेनिस अकैडमी भी है। 

ये भी पढ़ेंः रात भर खेला वीडियो गेम, फिर लॉन्ग ड्राइव पर निकले... रोड एक्सीडेंट में डायरेक्टर के बेटे की मौत

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड