अपडेटेड 20 January 2024 at 15:10 IST

Sania Mirza ने Shoaib Malik से लिया ‘खुला’, जानिए क्या होता है इसका मतलब

Sania Mirza-Shoaib Malik Separation: सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने खुलासा किया कि दोनों का रिश्ता ‘खुला’ के जरिए खत्म हो चुका है।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza-Shoaib Malik Separation
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक | Image: X

Sania Mirza-Shoaib Malik Separation: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के निकाह की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह कर लिया है। अब सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन सामने आया है जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि उनकी बेटी का शोएब से रिश्ता खत्म हो चुका है।

सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने खुलासा किया कि दोनों का रिश्ता ‘खुला’ के जरिए खत्म हो चुका है। शरिया कानून के मुताबिक, अगर एक महिला शादी खत्म करना चाहती है तो उसे खुला कहते हैं। जबकि अगर आदमी खत्म करता है तो उसे तलाक कहेंगे।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हुआ तलाक

शोएब मलिक ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। जैसे ही उनके निकाह की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही इमरान मिर्जा का रिएक्शन वायरल हो गया है। शोएब और सानिया के तलाक की अफवाहें लंबे समय से उड़ रही थीं और अब इमरान ने इन अफवाहों पर मुहर भी लगा दी है। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

उन्होंने अपनी बेटी के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये खुला था। इसका मतलब ये हुआ कि अलग होने और शादी खत्म करने का फैसला सानिया मिर्जा ने लिया था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। उनका एक पांच साल का बेटा इजान भी है जो फिलहाल सानिया के साथ रह रहा है।

Advertisement

सानिया मिर्जा ने किया था तलाक को लेकर पोस्ट

सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने तलाक का जिक्र किया। लंबे समय से सानिया और शोएब के तलाक की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही थीं। ऐसे में सानिया के इस पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

उन्होंने लिखा था- “शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कर्ज में डूबना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कम्युनिकेशन मुश्किल है। कम्युनिकेशन न करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Sania Mirza से तलाक की अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने किया तीसरा निकाह, कौन हैं उनकी पत्नी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 14:46 IST