शोएब से तलाक के बाद सानिया ने फिर किया एक पाकिस्तानी से निकाह? सौतन सना से है 'दूल्हे' का कनेक्शन

Sania Mirza: सानिया मिर्जा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी अफवाहें हैं कि शोएब मलिक से तलाक के बाद उन्होंने फिर एक पाकिस्तानी से निकाह कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
शोएब से तलाक के बाद सानिया ने फिर किया एक पाकिस्तानी से निकाह? सौतन सना से है 'दूल्हे' का कनेक्शन
सानिया मिर्जा का निकाह | Image: सानिया मिर्जा का निकाह

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने जबसे पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से खुला लिया है, तबसे ही उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है। पहले वो मुल्क से बाहर शादी करने को लेकर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हुई थीं, फिर 13 साल बाद उन्होंने तलाक लिया तो दोनों देशों के लोगों को उनसे हमदर्दी हो गई। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शोएब के बाद सानिया मिर्जा ने दूसरी बार निकाह कर लिया है।

इस साल 20 जनवरी को शोएब ने पूरा सोशल मीडिया हिला डाला जब उन्होंने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह किया है। इसी के साथ शोएब और सानिया के तलाक की पुष्टि भी हो गई। बता दें कि ये सना का दूसरा निकाह है। उससे पहले उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल (Umair Jaswal) से शादी की थी।

शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने किया दूसरा निकाह?

तलाक होने के बाद सानिया का नाम बार-बार किसी ना किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ उनके निकाह की फेक तस्वीरें वायरल हुईं और अब तो हद हो गई। अब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि पूर्व टेनिस स्टार ने एक बार फिर एक पाकिस्तानी से निकाह कर लिया है। 

दरअसल, हुआ यूं कि सना जावेद के पूर्व पति उमैर जसवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जो उनके निकाह की लग रही है। बस फिर क्या था, फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। वहीं, इस बीच बहुत से लोग ऐसे भी थे जो सवाल कर रहे थे कि उनकी दुल्हनिया सानिया मिर्जा तो नहीं।

Advertisement

सना जावेद के पूर्व पति से सानिया ने किया निकाह?

उमैर जसवाल ने अपनी सोलो फोटो शेयर की है। उनकी दुल्हन कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर उन्होंने शादी किससे की है। एक ने कमेंट किया- ‘प्लॉट ट्विस्ट… उनकी ब्राइड सानिया मिर्जा है’। तो वहीं दूसरा लिखता है- ‘उमैर जसवाल को शादी की बधाई, प्लीज कन्फर्म करो कि दुल्हन सानिया मिर्जा ही है’। इसके बाद अफवाहें उड़ने लगी हैं कि सानिया ने उमैर से निकाह कर लिया है। 

हालांकि, हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उमैर ने केवल शेरवानी में अपनी फोटो शेयर की लेकिन अपनी दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है। उनकी शादी सानिया मिर्जा से नहीं हुई है। उमैर ने पहली शादी 2020 में सना जावेद से की थी लेकिन तीन साल बाद उनका तलाक हो गया।

Advertisement

ये भी पढे़ंः जब सानिया मिर्जा की नथुनिया ने उड़ाई पवन सिंह की नींद! भोजपुरी इंडस्ट्री में मच गया था बवाल, फिर...

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड