अपडेटेड 26 August 2024 at 22:48 IST

सानिया ने शेयर की गॉर्जियस फोटो, फैन बोला- तस्वीर देखने के बाद दोनों आंख कर दूंगा डोनेट ताकि...

बीते कुछ महीनों से सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों और पोस्ट को फैंस लगातार एपरिशिएट करते हैं।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza
Sania Mirza | Image: Instagram

Sania Mirza Photo Viral: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अब भारत में अपने बेटे इजहान के साथ रहती है। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया अपने बेटे संग भारत लौट आईं। आपको बता दें इस साल यानी 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया।

बीते कुछ महीनों से सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों और पोस्ट को फैंस लगातार एपरिशिएट करते हैं। सानिया की लेटेस्ट मीडिया पोस्ट को देखकर फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी। एक फैन ने तो सानिया के फोटो पर ऐसा रिएक्शन दिया जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया।

सानिया ने शेयर किया नया पोस्ट 

शोएब मलिक से तलाक होने की बात सानिया ने कभी किसी को नहीं बताई। जब शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें साझा कीं तो फैंस को पता चला कि शोएब और सानिया का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। सानिया मिर्जा की लेटेस्ट पोस्ट में वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

एक फैन ने सानिया की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपकी ये इमोशनल और प्रेरणादायक फोटो देखकर मैने ये फैसला किया कि कि मैं अपनी दोनों आंखे डोनेट कर दूंगा। अब मैं इस दुनिया को खुशी-खुशी छोड़कर जा सकता हूं। मैं आपका बहुत शुक्रिया अदा करता हूं जो आपने इतनी प्रेरणादायक और दिल को छूने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।'

Advertisement

सानिया तलाक के बाद अपने करियर पर फोकस

अब फैन का ये कमेंट सानिया ने पढ़ा या नहीं पर फैंस का ये प्यार ही शायद सानिया को अपने जीवन के सारे दुख-दर्द सहने की हिम्मत देता है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। सानिया और शोएब के निकाह के वक्दोत दोनों मुल्कों ने विरोध किया था पर दोनों ने सबका विरोध सहते हुए एक होने का फैसला किया था लेकिन फिर करीब 13 साल बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। वह अपना पूरा ध्यान परिवार और अपनी टेनिस एकेडमी पर लगा रही हैं। 

ये भी पढ़ें- हार्दिक से तलाक के बाद नताशा ने वेकेशन के दौरान बिकनी लुक में बरपाया कहर, बेटे के साथ मस्ती, Photos | Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 26 August 2024 at 22:48 IST