अपडेटेड 27 January 2024 at 19:19 IST
सानिया के एक्स पार्टनर Rohan Bopanna ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के बने पहले खिलाड़ी
Australian Open: रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के एबडेन की जोड़ी ने पहली बार इस खिताब को जीता है। रोहन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rohan Bopanna and Matthew Ebden: 43 साल के भारतीय टेनिस स्टार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल में मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर वो कर दिखाया जो पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने नही किया था। आपको बता दें कि रोहन बोपन्ना टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्जा के एक्स पार्टनर रह चुके हैं यानी दोनों ने साथ में कई मुकाबलों में साथ टेनिस खेला है।
भारत के बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पहली बार इस खिताब को जीता है। बोपन्ना और एबडेन ने 7-6 (7-0), 7-5 से मैच को अपने नाम किया। दोनों ने टाइब्रेकर तक चले पहले सेट को 7-6 (7-0) से जीता था। इसके बाद दूसरा सेट 7-5 के अंतर से जीत लिया।
रोहन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनें
बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।। उन्होंने जीन जूलियन रोजर के नाम का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। नीदरलैंड के जीन ने 2022 में 40 साल और 9 महीने की उम्र में फ्रेंच ओपन का मेन्स डबल्स टाइटल जीता था। 43 साल के बोपन्ना हाल ही में पुरुष युगल की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया। बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं।
रोहन बोपन्ना के इतिहास रचने के बाद से बधाइयों का ताता सा लग गया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वनाले सचिन तेंदुलकर ने बोपन्ना को बधाई देते हुए ट्वीट किया।
Advertisement
बोपन्ना ने की साथी जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन की सराहना की
बोपन्ना ने फाइनल जीतने के बाद एबडेन की सराहना की। वह पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। उन्होंने कहा, ''मैं लेवल 43 का हूं, 43 साल का नहीं और यह मेरे शानदार ऑस्ट्रेलियाई साथी के बिना संभव नहीं होता।'' बोपन्ना 2013 और 2023 में अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे थे लेकिन खिताब से चूक गए थे।
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik से तलाक के बाद टूटीं Sania Mirza, एक शब्द में कहा कुछ ऐसा भावुक हुए फैंस - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 January 2024 at 19:19 IST