अपडेटेड 26 January 2024 at 10:08 IST

Shoaib Malik से तलाक के बाद टूटीं Sania Mirza, एक शब्द में कहा कुछ ऐसा भावुक हुए फैंस

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर उदासी साफ जाहिर हो रही है।

Follow : Google News Icon  
sania mirza instagram
सानिया मिर्जा का भावुक पोस्ट | Image: instagram

Sania Mirza Instagram Post: भारत की पूर्व स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल जिंदगी के कारण काफी चर्चा में हैं। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनका तलाक हो चुका है। मलिक ने 20 जनवरी को सना जावेद के साथ तीसरा निकाह किया। इसके बाद से लगातार सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में कमेंट्री कर रहीं सानिया मिर्जा ने गुरुवार रात को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले कुछ पोस्ट में भले ही वो ये बताने की कोशिश कर रही हों कि सबकुछ नॉर्मल है, लेकिन अब उन्होंने सिर्फ एक शब्द में अपना दुख जाहिर कर दिया है।

सानिया मिर्जा के पोस्ट से भावुक हुए फैंस

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर उदासी साफ जाहिर हो रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द ही लिखा लेकिन उनके फैंस को परेशान करने के लिए ये काफी है।

सानिया ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो आईना के सामने दिख रही हैं। वो बेहद निराश दिख रहीं हैं। उन्होंने लिखा- 'रिफ्लेक्ट।' इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वो अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं।

Advertisement

सानिया मिर्जा के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ऐसे समय में भी आप चुप हैं, दुनिया आपकी शालीन गरिमापूर्ण चुप्पी को याद रखेगी।'' एक अन्य यूजर ने कहा कि हिम्मत रखिए सब ठीक होगा।

Advertisement

बता दें कि 20 जनवरी को शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी तीसरी शादी की जानकारी दी। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद के साथ निकाह किया। सना और सानिया मिर्जा से पहले शोएब मलिक ने आयशा सिद्दकी से निकाह किया था। शोएब और सानिया ने 2010 में एक दूसरे से शादी की और 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया। दोनों पिछले कुछ सालों से दुबई में रह रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG Test: इस बल्लेबाज की पारी के मुरीद हुए अक्षर, इंग्लैंड की स्पिन तिगड़ी पर बोली बड़ी बात


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 08:10 IST