Sania Mirza ने शोएब मलिक को किया माफ! भावुक पोस्ट में लिखा- 'जब आंख से आंसू छलके और...'

सानिया मिर्जा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो 'सब्र' के बारे में बता रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने शोएब मलिक को माफ कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza and Shoaib Malik
Sania Mirza and Shoaib Malik | Image: ANI

Sania Mirza: भारत की पूर्व स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मचा हुआ है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के कुछ दिनों बाद सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी पर्सनल लाइफ में अभी तूफान आया हुआ है, लेकिन इस समय भी वो 'सब्र' क्या है, उसके बारे में बता रही हैं।

सानिया मिर्जा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो 'सब्र' के बारे में बता रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए शोएब मलिक का जिक्र किया है और उनके पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर को माफ कर दिया है।

सानिया ने मलिक को किया माफ!

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने 'सब्र' क्या है? उसके बारे में बताया। सानिया ने लिखा, ''जब आपके अंदर दुखों का पहाड़ हो, लेकिन बाहरी दुनिया के सामने आपके चेहरे पर मुस्कान हो। जब आंसू तेजी से आंख से बाहर आए लेकिन कोई इसे देख सके उससे पहले पोंछ लो। जिसने आपके साथ गलत किया है, उसे माफ करना भी सब्र है, अल्लाह पर भरोसा रखना की जो भी हो रहा है सब ठीक हो जाएगा। अल्लाह के प्लान पर विश्वास रखना भी सब्र है।

sania mirza instagram post

शोएब मलिक ने किया तीसरा निकाह

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ तलाक के बाद तीसरी शादी कर ली। उन्होंने पाक एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह किया। मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद सानिया मिर्जा के फैंस काफी हैरान हुए और उन्हें जमकर तारीफ किया। इसके साथ ही इस मुश्किल घड़ी में भी शांति से और बिना कुछ बोले सबकुछ सह रहीं सानिया की जमकर तारीफ की। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने 2010 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वनडे में निसांका का 'डंका', फिर ठोका शतक; श्रीलंका ने 3-0 से किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ


 

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड