अपडेटेड 22 February 2024 at 17:31 IST

बहुत देर हो चुकी है... सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद किया ऐसा पोस्ट, फैंस को टेंशन होना लाजमी है!

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ऐसा इशारा दिया कि अब बहुत देर हो चुकी है। किस बात को लेकर सानिया को हो रहा है देरी का एहसास, आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza
Sania Mirza | Image: Instagram

Sania Mirza divorce with Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद हर फैन ये जानने के लिए बेताब रहता है कि सानिया मिर्जा किस हाल में हैं। सानिया मिर्जा के सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जाता है कि वे अब शोएब द्वारा दिए गए धोखे से बाहर आ चुकी हैं।

हाल ही में सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।  जिसमें उन्होंने ऐसा इशारा दिया कि अब बहुत देर हो चुकी है। किस बात को लेकर सानिया को हो रहा है देरी का एहसास, आइए जानते हैं-

सानिया मिर्जा का पोस्ट वायरल 

सानिया मिर्जा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही है। वे अपनी एक्टिविटी और ख्यालों को रोजाना सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सानिया ने हाल ही में सोशल मीडिया यानी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया कि वे कभी-कभी कुछ चीजों पर ओवर रिएक्ट कर जाती हैं उसके बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

sania mirza insta story
sania mirza insta story

इसके बाद सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे ये नही समझ में आता कि लोग मेरे बारे में ये क्यों सोचते हैं कि मै अनअप्रोचेबल (जिससे संपर्क ना किया जा सके) हूं? इसके बाद उन्होंने नीचे एक शेरनी की फोटो लगाई।

Advertisement

साल 2010 में सानिया ने की थी शोएब से शादी 

आपको बता दे कि सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक से अलग हो चुकी है। साल 2010 में दोनों ने निकाह किया था। ये सानिया मिर्जा की तो पहली शादी थी लेकिन शोएब मलिक ने सानिया से पहले भी एक निकाह किया था। शोएब मलिक ने आयशा सिद्दकी के साथ साल 2002 में पहली बार शादी की लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नही पाया और उनका तलाक हो गया।

शोएब और सानिया ने साल 2010 में निकाह किया और ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल ही उनका तलाक हो गया। 13 साल की शादी एक झटके में टूट गई। सानिया और शोएब का एक बेटा है जिसका नाम इजहान है। शोएब से तलाक के बाद सानिया अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं हैं। सानिया इन दिनों इपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहीं है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें- कप्तानी पर आई बात तो रितिका ने फिर दिया रोहित का साथ, किया Mumbai Indians को चुभने वाला कमेंट - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 17:25 IST