अपडेटेड 15 February 2024 at 19:19 IST
Sania Mirza और शोएब मलिक की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई? टूट गई थी सानिया की पहली सगाई
Sania Mirza ने शोएब मलिक को पहली मुलाकात में जरा भी भाव नहीं दिया था। इसके बाद दूसरी मीटिंग खुद शोएब मलिक ने अरेंज की थी।
- खेल समाचार
- 3 min read

Sania Mirza : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza ) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) तलाक के बाद सुर्खियों में हैं। शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को अपनी तीसरी शादी का ऐलान किया था। इसके बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहे, लेकिन इससे पहले इन दोनों ने लवस्टोरी की शुरुआत में भी खूब सुर्खियां बटौरी थीं। क्या आप जानतें हैं कि इन दोनों के रिश्ते की शुरूआत कैसे हुई थी? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं।
सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को पहली मुलाकात में जरा भी भाव नहीं दिया था। इस बात का खुलासा खुद शोएब मलिक ने ही किया था। दोनों खिलाड़ी पहली बार 2003 में मिले थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात होने में कई साल लग गए। दोनों 2009 में ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में दूसरी बार मिले। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए, इस मीटिंग को शोएब मलिक ने ही अरेंज किया था। बुहत जल्दी ही दोनों का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा बढ़ गया और प्यार में पड़ गए।
पांच महीने की डेटिंग के बाद निकाह
पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी को लेकर सानिया मिर्जा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी को लेकर भारतीय फैंस ने सानिया पर काफी गुस्सा जाहिर किया था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पांच महीने डेटिंग करने के बाद 2010 में निकाह रचाया था। शोएब मलिक भारत बारात लेकर आए थे। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। ये ही कारण है कि सानिया मिर्जा को हमेशा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
टूट गई थी पहली सगाई
शोएब मलिक के साथ शादी करने से पहले सानिया मिर्जा ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की थी। दोनों के बीच 6 महीने तक सबकुछ सही चला फिर अचानक सगाई टूट गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोहराब और सानिया ने मिलकर ये फैसला लिया था। सोहराब हैदराबाद के बेकरी व्यवसायी के बेटे हैं। सानिया और सोहराब दोनों ने कॉलेज में एकसाथ पढ़ाई की है।
Advertisement
शोएब मलिक ने किया तीसरा निकाह
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने पाक एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह किया है। मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद सानिया मिर्जा के फैंस काफी हैरान हुए और पाकिस्तान में ही शोएब मलिक की जमकर फजीहत हुई है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सेना और सुप्रीम कोर्ट में ठन गई, फटकार लगाते कहा- सेना व्यवसाय की जगह रक्षा पर ध्यान लगाए
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 17:58 IST