अपडेटेड 26 October 2024 at 09:31 IST
'आप नाराज हो क्या', सानिया मिर्जा का उतरा चेहरा देखने किसने पूछा ये सवाल? मिला ऐसा जवाब कि...
Sania Mirza: सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सानिया का एक एयरपोर्ट से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Sania Mirza News: भारत की पूर्व टेनिस स्टार और पाक क्रिकेटर की पूर्व पत्नी सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। फैंस सानिया की हर लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए काफी बेचान रहते हैं। ऐसे में सानिया जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर करती हैं तो फैंस उसपर जमकर प्यार लुटाते हैं।
सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ साथ शानदार तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में सानिया का एक एयरपोर्ट से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सानिया से पैपराजी ने कुछ सवाल किए।
सानिया से किसने पूछा ये सवाल?
वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी सानिया मिर्जा से सवाल पूछते हैं कि, क्या आप नाराज हो? सानिया हंसते हुए जवाब देती हैं, 'नहीं-नहीं, मैं नाराज नहीं हूं, मैं नींद में हूंं।' इस हल्की-फुल्की बातचीत ने सानिया ने वहां मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही सानिया मिर्जा के फैंस ने इसपर प्यार बरसाना शुरु कर दिया।
तलाक के बाद सानिया मिर्जा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा
आपको बता दें कि जब से सानिया मिर्जा का पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक हुआ है तब से फैंस सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा करते ही रहते हैं। शोएब से खुला करने के बाद सानिया का नाम पहले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा गया। इसके बाद हाल ही में जब शोएब मलिक की मौजूदा बेगम सना जावेद के पूर्व पति ने शादी की तस्वीरें शेयर की तो फैंस ने सानिया से उनके रिश्ते को जोड़ दिया।
Advertisement
शोएब मलिक ने सानिया को छोड़ तीसरी बार किया निकाह
हालांकि 20 जनवरी को जब शोएब मलिक ने पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह किया था उसके बाद सानिया मिर्जा की बहन और पिता ने ये बात साफ कर दी थी कि सानिया ने शोएब से कुछ महीनों पहले ही खुला कर लिया था। सानिया और शोएब ने साल 2010 में सबके खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। सानिया ने जब ओशएब मलिक से शादी की थी तो भारत में सानिया का खूब विरोध भी हुआ था पर सानिया ने ये सब सहते हुए अपने दिल की बात सुनी थी और शोएब का हाथ थामा था।
सानिया और शोएब का एक बेटा इजहान
पर बदले में सानिया को सिर्फ दुख और दर्द ही मिला। शादी के कुछ साल बाद ऐसी बातें सामने आने लगीं कि शोएब मलिक का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। ऐसे में सानिया और शोएब के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इस कपल का यानी शोएब और सानिया का एक बेटा है जिसका नाम इजहान है।
Advertisement
सानिया बेटे और परिवार के साथ बिता रहीं समय
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया। शोएब और सना के इस निकाह में शोएब के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था क्योंकि वे पाक क्रिकेटर के इस फैसले से शुख नहीं थे। अब सानिया बेटे इजहान मलिक मिर्जा के साथ भारत में हैं और ज्यादा से ज्यादा समय वो अपने परिवार, बेटे और काम के साथ गुजारती हैं।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 October 2024 at 09:31 IST