Dhurandhar से अक्षय खन्ना की फैन हुईं Saina Nehwal, किया वायरल हुक स्टेप, पिता ने अपने डांस से दी टक्कर, VIDEO

Saina Nehwal Dhurandhar Dance: फिल्म ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का एक सीन काफी वायरल हो रहा है। अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने इस सीन से खन्ना के हुक स्टेप को कॉपी किया है।

Follow : Google News Icon  
Saina Nehwal Dhurandhar Dance
Saina Nehwal Dhurandhar Dance | Image: @nehwalsaina/instagram

Saina Nehwal Dhurandhar Dance: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का हर एक किरदार काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि, जो लाइमलाइट अक्षय खन्ना ने लूटी है, वो शायद मेन लीड रणवीर सिंह भी नहीं बटोर पाए। ऐसे में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी खुद को अक्षय खन्ना की फैन बनने से रोक नहीं पाईं।

फिल्म ‘धुरंधर’ से एक सीन आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये सीन अक्षय खन्ना का है जिसमें उनके बैकग्राउंड सॉन्ग पर किए गए डांस ने माहौल को और भी जबरदस्त बना दिया। इस गाने का नाम 'FA9LA' है जिसपर साइना नेहवाल ने भी डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

साइना नेहवाल ने किया अक्षय खन्ना का हुक स्टेप

भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का वायरल हो रहा हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसका यही सॉन्ग 'FA9LA' यूज किया है। उन्होंने खन्ना के एक-एक स्टेप को बखूबी कॉपी किया है।

हालांकि, उनके वीडियो का हाइलाइट रहे उनके पिता। इस वीडियो में साइना नेहवाल के पिता ने डांस करके समां बांध दिया। फैंस को ये प्यारा मूमेंट दिखाते हुए साइना ने कैप्शन में लिखा है- ‘जब आप अक्षय खन्ना की फैन हो और आपके पापा विनोद खन्ना के फैन’। 

Advertisement

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का ये सीन क्यों हुआ वायरल?

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। जबसे फैंस ने बड़े पर्दे पर उनका ये सीन देखा है, वो इसे अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे। चाहे रहमान डकैत के रूप में उनका गेटअप हो, बैकग्राउंड सॉन्ग हो या इसपर उनका स्वैग भरा डांस… फैंस इस सीन को सोशल मीडिया पर बार-बार देख रहे हैं। ये गाना भी अब लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गया है और वो सोच रहे हैं कि ये है किस देश और भाषा का।

आपको बता दें कि अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना बहरीन का है। इसका नाम 'FA9LA' है जिसे बहरीन के खलीजी हिपहॉप स्टार फ्लिपराची ने गाया है। ये 2024 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कहां का है ये गाना, जिसपर एंट्री करके अक्षय खन्ना ने हिला डाला सोशल मीडिया? फैंस ने बताया Dhurandhar का ‘जमाल कुडू’

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड