प्लेन के अंदर सिगरेट फूंक रहा था पाकिस्तान हॉकी टीम का मैनेजर, बेइज्जत कर फ्लाइट से उतारा नीचे

Pakistan news: पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ी को उस वक्त बीच में ही फ्लाइट से उतार दिया गया, जब वो प्लेन के अंदर सिगरेट फूंकते पकड़ा गया। इससे पाकिस्तान की फिर खूब किरकिरी हो रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan hockey team manager caught smoking inside plane
Pakistan hockey team manager caught smoking inside plane | Image: Instagram, Freepik

Pakistan news: पाकिस्तान के पूर्व हॉकी ओलंपियन अंजुम सईद विवादों में घिर आए हैं। अर्जेंटीना में FIH प्रो लीग में  पाकिस्तान की सीनियर टीम के साथ अर्जेंटीना गए थे। ब्राजील के रियो डि जनेरियो एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरते समय सिगरेट पीने की वजह से उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया। उनको और एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम के साथ दुबई जाने वाले विमान में चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।

अंजुम सईद को विमान से उतारा गया

जियो न्यूज ने मुताबिक राष्ट्रीय हॉकी टीम अर्जेंटीना से घर लौट रही थी जब उनकी फ्लाइट ट्रांजिट के लिए एयरपोर्ट पर रुकी। ब्राजील में फ्लाइट के रुकने के दौरान अंजुम सईद ने कथित तौर पर सिगरेट पी। जानकारी के अनुसार एयरलाइन के कर्मचारियों ने इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दी। शिकायत के बाद धूम्रपान संबंधी नियमों के सख्त पालन के चलते सुरक्षाकर्मियों ने अंजुम सईद को विमान से उतार दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी टीम के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी सुरक्षा अधिकारियों ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया। इसके चलते मैनेजर और एक खिलाड़ी को उतार दिया गया, जबकि बाकी टीम पाकिस्तान वापस लौट गई।

अंजुम सईद मशहूर डिफेंडर और मिडफील्डर रहे हैं। उन्होंने 1992 के ओलंपिक सेमीफाइनल में खेले थे। अंजुम को टीम के मैनेजर के तौर पर अर्जेंटीना भेजा गया था। वो उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1994 में विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों जीते थे।

Advertisement

पाकिस्तानी खेल बोर्ड ने घटना पर क्या कहा? 

घटना को लेकर पाकिस्तान खेल बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। इससे पाकिस्तान की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अंजुम और एक अन्य खिलाड़ी ने मामले को तब बढ़ाया जब विमान में ईंधन भरते समय मैनेजर को धूम्रपान करने के लिए टोका गया था।

अंजुम सईद ने किया इनकार

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अंजुम सईद ने ऐसी किसी भी घटना के होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से संबंधित कोई घटना नहीं हुई। वो काम से संबंधित कारणों से एक खिलाड़ी के साथ दुबई में ही रुके हुए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड