नोवाक जोकोविच ने एकतरफा जीत के साथ किया विंबलडन का आगाज
Wimbledon: नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को यहां क्वालीफायर विट कोप्रिवा पर 6-1, 6-2, 6-2 की आसान जीत के साथ विंबलडन में अपने सफर का आगाज किया।
- खेल समाचार
- 1 min read

Wimbledon: नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को यहां क्वालीफायर विट कोप्रिवा पर 6-1, 6-2, 6-2 की आसान जीत के साथ विंबलडन में अपने सफर का आगाज किया। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच इस मैच के दौरान अपने दाहिने घुटने पर एक भूरे रंग बैंडेज लगाये हुए थे।
वह घुटने की सर्जरी से उबर कर खेल में वापसी कर रहे हैं। जोकोविच को यह चोट फ्रेंच ओपन में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ चौथे दौर में साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच के दौरान लगी थी।
सर्बिया के इस खिलाड़ी को हालांकि सेंटर कोर्ट लगभग दो घंटे तक चले मैच में कोई परेशानी नहीं हुई। जोकोविच के नाम विंबलडन के सात खिताब है और वह यहां सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाले रोजर फेडरर से एक खिताब दूर है।