अपडेटेड 14 December 2024 at 23:17 IST
नीरज चोपड़ा की टी-शर्ट को विश्व एथलेटिक्स के विरासत संग्रह में शामिल किया गया
स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा उन 23 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया है जो वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (एमओडब्ल्यूए) के ऑनलाइन थ्री डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हैं।
- खेल समाचार
- 1 min read

तोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने चोपड़ा ने इस साल पेरिस खेलों में पहनी गई प्रतियोगिता की टी-शर्ट दान कर दी है। चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) के पीछे दूसरा स्थान हासिल किया था।
चोपड़ा के अलावा यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख (विश्व एथलेटिक्स की महिला ‘फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर’) और उनकी साथी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता थिया लाफॉन्ड उन एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विरासत संग्रह में शामिल किया गया है। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने एथलीटों की उनके प्रतियोगिता गियर और पदक दान करने के लिए सराहना की।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 23:17 IST