ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय बेटियों का डबल धमाका, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को ब्रॉन्ज मेडल

Esha Singh and Manu Bhaker: भारत की स्टार निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर ने ISSF वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल अपने-अपने नाम किया है। ईशा सिंह ने मौजूदा विश्व कप में भारत को पहला गोल्ड दिलाया।

 Esha Singh strikes gold; Manu Bhaker claims bronze
ISSF वर्ल्ड कप में भारत का डंका, ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ब्रॉन्ज | Image: ANI

Esha Singh and Manu Bhaker ISSF World Cup: भारतीय पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर ने चीन के हांग्जो में ISSF वर्ल्ड कप निशानेबाज में महिलाओं की 25m पिस्टल स्पर्धा में शानदार डबल-पोडियम फिनिश किया, जिसमें उन्होंने क्रमशः ईशा सिंह ने गोल्ड और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल देश के लिए जीते। उनके इस जीत पर देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय बेटियों का डबल धमाका

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, ईशा ने फ़ाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 हिट लगाकर गोल्ड मेडल पक्का किया, जबकि पेरिस 2024 की डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने एक शूट-ऑफ जीता और फिर 28 हिट लगाकर ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का किया।

भारतीय टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत में ही बेंचमार्क सेट कर दिया। मनु भाकर ने 586-20x के शानदार स्कोर के साथ क्वालिफाइंग स्टैंडिंग में टॉप किया, उनके ठीक पीछे ईशा सिंह 585-18x के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और आराम से आठ शूटर के फाइनल में पहुंच गईं।

पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट राही सरनोबत ने 582-16x स्कोर किया, जबकि सिमरनप्रीत कौर बराड़ (576-20x) और अभिज्ञान अशोक पाटिल (573-16x) ने रैंकिंग पॉइंट्स ओनली (RPO) स्टेटस के तहत मुकाबला करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisement

जीत के बाद ईशा ने क्या कहा?

गोल्ड मेडल जीतने के बाद ईशा ने कहा 'मुझे हांग्जो में मुकाबला करना बहुत पसंद है। एशियन गेम्स के दौरान मुकाबला कैसा रहा, जहां मैंने चार मेडल जीते थे, यह याद करते हुए मैं वापस आने के लिए बहुत उत्साहित था। फाइनल हॉल में रेंज, लाइटिंग और माहौल से परिचित होना निश्चित रूप से मेरे पक्ष में रहा।'

कई हस्तियों ने ईशा और मनु भाकर को दी बधाई

ईशा सिंह और मनु भाकर द्वारा भारत के लिए मेडल जीतने पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा 'ISSF वर्ल्ड कप, 2026 में 25m पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर ईशा सिंह को और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई।' इसके अलावा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बधाई दी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: CWG 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, PM मोदी ने भी दी बधाई

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड