HOCKEY: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दोनों गोल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदकर करोड़ों भारतीय फैंस को एक बार फिर झूमने का मौका दिया है।

Follow : Google News Icon  
India vs Pakistan hockey
India vs Pakistan hockey | Image: ACT

IND vs PAK Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदकर करोड़ों भारतीय फैंस को एक बार फिर झूमने का मौका दिया है। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारत एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पांच में से पांच मुकाबले जीतकर भारत अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है। नीलकंठ शर्मा को हीरो ऑफ द मैच से नवाजा गया।

पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलयेशिया को 8-1 जबकि कोरिया को 3-1 से हराया है। दूसरी ओर, महान फॉरवर्ड ताहिर जमां के मार्गदर्शन में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने मलयेशिया और कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। जबकि उसने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 से हराया अब उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा।

पहले पाकिस्तान ने किया गोल

मुकाबले के दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से  पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में अहमद नदीम ने किया। यहां शाहीन ने शॉट खेला जिसे नदीम ने डिफ्लेक्ट करके गोल कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान इस मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया। इसके बाद 13वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया और भारत -पाकिस्तान का गोल 1-1 से बराबर कर लिया।

हरमनप्रीत सिंह ने दिलाई बढ़त

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को कप्तान हरमनप्रीत ने बढ़त दिला दी। अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने गोल पोस्ट के सेंटर में शॉट लिया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ।

Advertisement

भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर यह 8वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच यह 12वां मुकाबला था। इस दौरान पाकिस्तान केवल 2 मैच जीत सका है। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहाे हैं।

ये भी पढ़ें- एसीटी हॉकी : प्रबल दावेदार भारतीय टीम पाकिस्तान पर कायम रखना चाहेगी दबदबा | Republic Bharat

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड