अपडेटेड 7 December 2024 at 14:52 IST
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप का मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचा तो लिरेन का पलड़ा भारी: तानिया सचदेव
ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव का मानना है कि डी गुकेश के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप का मुकाबला अगर प्लेऑफ में खिंचता है तो ज्यादा अनुभवी के कारण गत चैम्पियन डिंग लिरेन का पलड़ा भारी होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव का मानना है कि डी गुकेश के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप का मुकाबला अगर प्लेऑफ में खिंचता है तो ज्यादा अनुभवी के कारण गत चैम्पियन डिंग लिरेन का पलड़ा भारी होगा।
शुरुआती नौ दौर के बाद दोनों खिलाड़ी एक समान 4.5 अंक के साथ बराबरी पर है। सचदेव को उम्मीद है कि 18 साल के गुकेश आगामी पांच बाजियों में अपने मौकों का भरपूर फायदा उठाने में सफल रहेंगे होंगे।
तानिया ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘गुकेश के लिए निश्चित रूप से शुरुआत में संभावनाएं बहुत अधिक थीं। लेकिन जिस तरह से मैच का रुख बदल गया, मुझे लगता है कि अब थोड़े पिछड़ रहे हैं।’’
तानिया ने कहा, ‘‘ यह मुकाबला अगर टाई-ब्रेक, प्ले-ऑफ में जाता है तो स्पीड शतरंज में अपने अनुभव के कारण मुकाबले पर लिरेन के पास अधिक मौके होंगे।’’
Advertisement
तानिया ने कहा कि भारतीय ग्रैंडमास्टर और चीन के उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला उम्मीदों के विपरीत रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप मैच की शुरुआत में दुनिया भर के खिलाड़ियों और शतरंज प्रशंसकों के विचार काफी अलग थे। कई लोगों ने कहा था कि गुकेश पर जीत का दावेदार होगा क्योंकि वह शानदार लय में था। उसने अपने प्रदर्शन से अपने स्तर को काफी ऊंचा कर दिया था।’’
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘‘डिंग बहुत ही चुनौतीपूर्ण और पेशेवर तौर पर बहुत मुश्किल समय का सामना कर विश्व चैम्पियनशिप में पहुंचे थे। क्लासिकल में बहुत चर्चा हो रही थी कि क्या यह मैच 14वीं बाजी तक भी पहुंचेगा?”
तानिया ने कहा कि लिरेन ने अब तक प्रतियोगिता में ‘असाधारण जज्बा’ दिखाया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ लिरेन ने कमाल का जज्बा और धैर्य दिखाया है। गुकेश के पास अब भी कई मौके हैं। इस मुकाबले में कई बार ऐसा हुआ जब गुकेश ने अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन हर बार लिरेन ने अच्छी वापसी की।’’
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 14:52 IST