Hockey World Cup 2026: 1975 वाला इतिहास फिर लिखा जाएगा? हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दिन PAK से भिड़ंत

Hockey World Cup 2026: हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी पुरुष विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह को सौंपा गया है। भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है।

Hockey India announces squad for FIH Hockey Men's World Cup 2026
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दिन PAK से भिड़ंत | Image: X

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को आने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 सदस्यों वाली भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। चीफ कोच क्रेग फुल्टन को भरोसा है कि चुनी गई टीम के पास " भारतीय हॉकी इतिहास में अपना खुद का चैप्टर लिखने" का अच्छा मौका है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला 15 अगस्त को है।

हरमनप्रीत सिंह टीम को लीड करेंगे

हॉकी इंडिया की प्रेस रिलीज के मुताबिक मशहूर डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि भारत के सबसे अधिक मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, अनुभवी खिलाड़ियों और रोमांचक युवा टैलेंट वाली बैलेंस्ड टीम में बहुत ज्यादा अनुभव लेकर आएंगे।

टीम में एक से एक धुरंधर

गोलकीपिंग डिपार्टमेंट में मोहित HS और सूरज करकेरा शामिल हैं, जबकि डिफेंसिव यूनिट में जरमनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं।

मिडफील्ड की कमान मनप्रीत, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद की तिकड़ी संभालेगी, इसके अलावा नीलकंठ शर्मा और होनहार युवा खिलाड़ी राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे भी होंगे। अटैकिंग की ज़िम्मेदारी मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा के कंधों पर होगी।

Advertisement

19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ भिड़ंत

भारत, जिसे इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल D में रखा गया है, अपने सभी पूल-स्टेज मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में खेलेगा। भारत अपना कैंपेन 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ शुरू करेगा, फिर 17 अगस्त को इंग्लैंड से और 19 अगस्त को अपने कट्टर दुश्मन पाकिस्तान से खेलेगा, जो पूल स्टेज का सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला मैच है।

1975 वाला इतिहास फिर लिखा जाएगा?

बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (1975 में) हॉकी विश्व कप जीता है। इस बीच कोच फुल्टन ने कहा, "1975 (वर्ल्ड कप जीत) के पचास साल बाद, इस ग्रुप के पास इंडियन हॉकी हिस्ट्री में एक नया इतिहास लिखने का मौका है और हम इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

Advertisement

ये है पूरी टीम:

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक। 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने संभाला DSP का पद? तेलंगाना DGP सीवी आनंद से मुलाकात के बाद तस्वीर वायरल
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड