अपडेटेड 16 August 2024 at 07:13 IST
'कितनी बार बेचोगे...' विनेश फोगाट की ये तस्वीर शेयर कर बुरे फंसे बजरंग पूनिया, फैंस का फूटा गुस्सा
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई तो दी लेकिन उनका तरीका फैंस को पसंद नहीं आया।
- खेल समाचार
- 3 min read

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में जो कुछ भी हुआ उससे पूरा देश दुखी है। खेल जगत के कई बड़े दिग्गज उनके समर्थन में उतरे जिसमें सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठा रहे हैं लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने ऐसा कुछ किया जिससे लोगों का गुस्सा फूटा और फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई तो दी लेकिन उनका तरीका फैंस को पसंद नहीं आया। दरअसल, बजरंग ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने विनेश फोगाट के हाथ में तिरंगा तो दिखाया लेकिन उन्हें पुलिस ने पकड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि बजरंग महिला पहलवान विनेश फोगाट का इस्तेमाल कर राजनीति करना चाहते हैं।
विनेश की फोटो शेयर कर फंसे बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने स्वतंत्रता दिवस पर जो तस्वीर शेयर की उसमें विनेश फोगाट के हाथ में तिरंगा है, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ा है जिसके कारण झंडा जमीन को छू रहा है। एक तरह से ये तिरंगे का अपमान है और 15 अगस्त के दिन ये तस्वीर शेयर करने के कारण बजरंग पूनिया लोगों के निशाने पर आ गए। फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि एक ही फोटो को कितनी बार बेचोगे, अगर राजनीति ही करनी है तो खुल के करो।
15 अगस्त को बजरंग पूनिया ने पोस्ट किया, ''आजादी दिवस के महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' उनका कैप्शन तो ठीक था लेकिन इसके साथ उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसके कारण बवाल मचा है। एक यूजर ने बजरंग पर निशाना साधते हुए लिखा, ''भाई शर्म कर थोड़ी । देश ने आपको शोहरत दी , पैसा दिया आपके खेल के बदले। पर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं में इत्तना डूब गया है की देश का कर्ज और फर्ज दोनों भूल गया , ये गद्दारी है । फिर भी आपको स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई।
Advertisement


Advertisement
बता दें कि बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट की जो तस्वीर शेयर की है वो पुरानी है। दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उस आंदोलन में विनेश फोगाट भी शामिल थीं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 August 2024 at 07:09 IST