क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने की सीक्रेट वेडिंग, 10 साल डेट करने के बाद एक-दूजे का हुआ स्टार कपल; पोस्ट VIRAL
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में सिविल सेरेमनी में शादी की।
- खेल समाचार
- 3 min read

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez are Married: सालों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज संग शादी कर ली है। कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पुर्तगाल के कैस्काइस में एक निजी समारोह में शादी की। कपल ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) की। खास बात ये है कि इस मौके पर उनके पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। इटली की जर्नलिस्ट फैब्रिजियो रोमानो ने भी शादी की पुष्टि की है।
तीन अक्षर में दी शादी की खबर
वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जॉर्जीना के साथ पोस्ट शेयर कर फैंस संग गुड न्यूज शेयर की। इस तस्वीर में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, दोनों अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
जब रोनाल्डो की शादी समझकर पहुंची भीड़
दिलचस्प बात ये है कि कुछ दिन पहले ही रोनाल्डो की शादी की जानकारी सामने आई थी कि वे जॉर्जीना रोड्रिगेज संग अपने होमटाउन मदेरा के फंचल में एस कैथेड्रल में शादी करने जा रहे हैं। ये खबर देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गई। ऐसे में हजारों की संख्या में फैंस फंचल कैथेड्रल के बाहर जमा हो गए।
Advertisement
रोनाल्डो ने यूं किया था रिएक्ट
हालांकि, बाद में पता चला की शादी किसी और जोड़े की है। इस पर फुटबॉलर ने हंसती हुई इमोजी के साथ रिएक्ट किया था और इस अफवाह का मजाक उड़ाया। खैर, अब कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया है।
कपल ने एक साल पहले की थी सगाई
कपल ने आज से ठीक साल भर पहले यानी 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। तब जॉर्जीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हां, मैं तुमसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।'
Advertisement
रोनाल्डो-जॉर्जिया ने सालों किया डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिया की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जब जॉर्जिया एक गुच्ची स्टोर में काम किया करती थीं। दोनों तब से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। इन्होंने साल 2017 में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। कपल को साथ में ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स में पहली बार साथ देखा गया था।
कपल के साथ में चार बच्चे
जॉर्जिना रोड्रिगेज की बात करें तो वे स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना के साथ में चार बच्चे हैं। साल 2017 में सरोगेसी के जरिए उनके जुड़वां बच्चे एवा मारिया और मातेओ हुए थे। इसी साल यानी 2017 में ही जॉर्जिना ने अपनी पहली बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने दूसरी बेटी बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया। इस कपल का एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2010 में हुआ था और उसका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है।