Dubai Open: अजारेंका दुबई ओपन के दूसरे दौर में, अनिसिमोवा हारी

Dubai Open: विक्टोरिया अजारेंका ने एक सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अन्हेलिना कालिनिना को हराकर दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

Victoria Azarenka
Victoria Azarenka returns the ball to Arantxa Rus during a match of the Dubai Duty Free Tennis Championships in Dubai, United Arab Emirates | Image: AP

Dubai Open: दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने एक सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अन्हेलिना कालिनिना को 2 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से हराकर दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

पैतीस वर्ष की अजारेंका दूसरे सेट में 2 . 5 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने अगले पांच अंक लगातार लेकर दूसरा सेट जीता । अब वह दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक से खेलेंगी जिन्हें दूसरे दौर में बाय मिला है ।

वहीं दो दिन पहले दोहा में कतर ओपन खिताब जीतने वाली अमांडा अनिसिमोवा पहले दौर में अमेरिका की ही मैकार्टनी केसलेर से 2 . 6, 3 . 6 से हार गई । 11वीं वरीयता प्राप्त डायना स्नाइडेर ने मैगडालीना फ्रेच को 6 . 2, 6 . 2 से हराया जबकि 12वीं रैंकिंग वाली मीरा आंद्रीवा ने एलिना एवानेसियान को 6 . 2, 6 . 1 से मात दी । अब उनका सामना 2023 विम्बलडन चैम्पियन मार्केटा वोंड्रोउसोवा से होगा ।

दसवीं रैंकिंग वाली डारिया कासात्किना को सोराना क्रिस्टी ने 6 . 1, 6 . 4 से हराया जबकि 13वीं रैंकिंग वाली बीट्रिज हदाद माइया को अनास्तासिया पोटापोवा ने 6 .3, 6 . 0 से शिकस्त दी । पूर्व विम्लबडन चैम्पियन ओंस जबाउर को अमेरिका की पेटोन स्टीयर्न्स ने 7 . 6, 6 . 4 से हराया ।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मनु भाकर को बीबीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड