FIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना की टीम का हुआ ऐलान, लियोनेल मेसी की कप्तानी में कप बचाने के लिए उतरेगा देश

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ अगले महीने 11 जून से शुरू होने जा रहा है। फीफा विश्व कप 2026 में खेलने के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान हो गया है।

Lionel Messi with the FIFA World Cup trophy
Lionel Messi with the FIFA World Cup trophy | Image: AP

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ अगले महीने 11 जून से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में विश्वकप में खेलने वाली सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। फीफा विश्व कप 2026 में खेलने के लिए अर्जेंटीना की टीम का ऐलान हो गया है। टीम के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने 26 खिलाड़ियों की अंतिम टीम घोषित कर दी है। बड़ी बात यह भी है कि अर्जेंटीना की विश्व कप टीम के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ही रहेंगे।  

इससे पिछली बार की चैंपियन टीम अर्जेंटीना अपना खिताब बचाने के इरादे से फिर मैदान में उतरेगी। यहां ये भी बता दें कि ये मेसी का छठा विश्व कप होगा। फीफा कप में टीम में हमले की कमान मेसी के साथ इंटर मिलान के लुतारो मार्टिनेज और एटलेटिको मैड्रिड के जूलियन अल्वारेज संभालेंगे।

नए खिलाड़ियों को मिला मौका

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने हालांकि इस बार कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें वैलेंटिन बार्को (Valentín Barco), जोस मैनुअल लोपेज (José Manuel López) और निको पाज (Nico Paz) शामिल हैं। चोट की चिंता भी बनी हुई है। 

मेसी का स्वास्थ बना चिंता का विषय 

फीफा वर्ल्ड कप के लिए लियोनेल मेसी को कप्तान बना कर मैदान में उतरा जा रहा है। इससे मेसी के दीवानों में ही नहीं पूरे अर्जेंटीना में जोश बहुत हाई है। लेकिन खराब फिटनेस के चलते मेसी को पिछले दिनों इंटर मियामी के मैच में मैदान छोड़कर जाना पड़ गया था। हालांकि क्लब का कहना है कि मेसी की हैमस्ट्रिंग में सिर्फ थकान है। कोच स्कालोनी ने भी साफ कहा है टीम मेसी की स्थिति पर नजर रखे हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स अच्छी हैं, लेकिन अभी और टेस्ट होने हैं। 

Advertisement

मेसी के अलावा गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की उंगली में भी फ्रैक्चर हुआ है। तो वहीं डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। 

Uploaded image

2022 की विजेता टीम के 9 खिलाड़ी हुए बाहर 

बता दें कि अर्जेंटीना की सन 2022 की विश्व कप विजेता टीम के 9 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पाई है। इनमें एंजेल डि मारिया, पाउलो डायबाला, मार्कोस एक्यूना, फ्रेंको अरमानी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

Advertisement

अर्जेंटीना के मुकाबले 

अर्जेंटीना 17 जून 2026 को अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के खिलाफ मैच होंगे। 

अर्जेंटीना की टीम 

गोलकीपर:
एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला), गेरोनिमो रूली (ओलंपिक मार्सिले), जुआन मुसो (एटलेटिको मैड्रिड)

डिफेंडर:
लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसेंड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फैकुंडो मदीना, नाहुएल मोलिना

मिडफील्डर:
लिएंड्रो पारेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेक्विएल पालासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज

फॉरवर्ड:
जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निको गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलिआनो शिमोन, निको पाज, जोस मैनुअल लोपेज, लुतारो मार्टिनेज

इसे भी पढ़ें- IPL 2026: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने सीजन खत्म होने से पहले फैंस को दिया झटका

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड