पेरिस ओलंपिक के लिए इस दिन होंगे भारतीय निशानेबाजों के सेलेक्शन ट्रायल, ये है वेन्यू

आगामी पेरिस ओलंपिक को लेकर भारत की तैयारियां तेज हैं। इस बीच अब निशानेबाजों के सेलेक्शन ट्रायल की डेट और वेन्यू की जानकारी आई है।

Follow : Google News Icon  
Indian Shooting Selection Trials For Olympic Date Announced
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: AP

Paris Olympic 2024: ये साल खेलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। क्रिकेट के मेगा टूर्नामेंट के अलावा इस साल खेलों का सबसे बड़ा इवेंट भी होने वाला है। आगामी ओलंपिक खेलों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजों के ओलंपिक सेलेक्शन ट्रायल की डेट भी आ गई है। 

भारतीय निशानेबाजों के लिए सेलेक्शन ट्रायल भोपाल में शनिवार से शुरू होंगे, जिसमें कुल 37 पिस्टल और राइफल निशानेबाज भाग लेंगे। भारतीय निशानेबाजों ने पिस्टल और राइफल में अब तक 16 कोटा स्थान हासिल कर लिए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) देश में शीर्ष-5 के बीच ट्रायल करा रहा है, ताकि पेरिस ओलंपिक के लिए टीम चुन सके।

कैसे मिलता है ओलंपिक कोटा?

निशानेबाजी में ओलंपिक कोटा देश को मिलता है और चयन ट्रायल में शीर्ष रहने पर ही कोटा जीतने वाले निशानेबाज के खेलों में भाग लेने की गारंटी होती है। हर स्पर्धा में शीर्ष दो निशानेबाज पेरिस का टिकट कटाएंगे। पहले दो ट्रायल दिल्ली में पिछले महीने हुए हैं और अगले दो यहां मध्य प्रदेश निशानेबाजी अकादमी में होंगे। महिला वर्ग में ओलंपियन मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेंगी। पुरुषों के रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू नजर आएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'भारतीय खिलाड़ियों को...', पेरिस ओलंपिक से पहले IOA चीफ पीटी उषा ने किया बड़ा ऐलान

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड