अपडेटेड 26 February 2024 at 10:49 IST

इंडिया या पाकिस्तान, कहां रहेगा सानिया मिर्ज़ा और मलिक का बेटा इजहान? जानें क्या कहता है कानून

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद बेटे इजहान कहां रहेगा? इजहान को मिलेगी भारत की नागरिकता, क्या है कानून?

Follow : Google News Icon  
Sania mirza and Shoaib malik Son Izhaan
Sania mirza and Shoaib malik Son Izhaan | Image: social media

Sania Mirza and Shoaib malik son Izhaan: पाकिस्तान क्रिकेटर की पूर्व पत्नी सानिया मिर्ज़ा तलाक के बाद अपने बेटे इजहान के साथ भारत लौट आई हैं। सानिया और शोएब के तलाक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया।

शोएब और सानिया के तलका के बाद से इस बात ने जोर पकड़ लिया है कि सानिया और शोएब का बेटा इजहान अब किसके साथ रहेगा? क्योंकि सानिया मिर्जा एक भारतीय हैं और शोएब मलिक पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं।

भारत या पाकिस्तान में से कहां रहेगा सानिया मिर्ज़ा और मलिक का बेटा ?

सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। जिसके बाद 31 अक्टूबर 2018 को सानिया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे इजहान के जन्म के समय सानिया मिर्जा भारत में थी और इजहान का जन्म के भारत के अस्पताल में हुआ था। शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं है और इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

Sania Mirza Son Izhaan: Instagram

क्या कहता है कानून?

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद भी सानिया मिर्जा ने अपनी भारतीय नागरिकता को छोड़ा नही। तो अगर सानिया मिर्जा कानूनी रूप से चाहें तो उनके बेटे को भारत की नागरिकता मिल सकती है। हालांकि टेनिस स्टार सानिया ने इस बारे में कोई अधिकाधिक बयान नही दिया है।

Advertisement
Sania Mirza Son Izhaan: Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सानिया और शोएब के रिश्ते में दरार आ गई थी तो उनका बेटा इजहान सानिया के साथ दुबई में गोल्डन वीजा पर अपनी मां के साथ रहता था। संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा व्यक्ति को लंबे समय तक वहां रहने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़ें- बहुत देर हो चुकी है... सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद किया ऐसा पोस्ट, फैंस को टेंशन होना लाजमी है! - Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 15:55 IST