अपडेटेड 2 March 2024 at 19:06 IST

'जब मैं दुनिया जीत रही थी तब...' सानिया पर किसने डाला था शादी का दबाव? तलाक के बाद छलका दर्द

'जब मै दुनिया जीत रही थी तो लोग कहते थे घर बसाओ...', तलाक के बाद से झलका सानिया मिर्जा का दर्द

Follow : Google News Icon  
sania Mirza reaction on a company advertisment
sania Mirza reaction on a company advertisment | Image: Instgaram/ Youtube

Sania Mirza: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद से पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों का विषय बनी हुईं है। तलाक के बाद से सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं।

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर महिलाओं के खिलाफ दोहरी मानसिकता रखने वालों के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। सोशल मीडिया पर सानिया का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। क्या है सानिया का ये ट्वीट आइए जानते हैं-

सानिया मिर्जा ने दोहरी मानसिकता रखने वालों पर कसा तंज

सानिया मिर्जा ने अब समाज में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता रखने वाले लोगों पर खुलकर बात की है। सानिया मिर्जा ने एक विज्ञापन को शेयर करते हुए कहा कि, ''जब मैं दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थी, लोग कहते थे घर बसाओ और अब वही समाज मुझे ताना मार रहा है।'' सानिया मिर्जा ने एक कंपनी के विज्ञापन 'छोटी सोच' पर रिएक्ट करते हुए अपने विचार लिखे। सानिया मिर्जा ने समाज में महिलाओं को लेकर लोगों के नजरिए पर सवाल उठाया है।

सानिया मिर्जा ने 01 मार्च को किए अपने ट्वीट में लिखा, ''2005 में, जब मैं WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी। बड़ी बात, है ना? जब मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी थी। लोग ये जानने के लिए बेताब थे कि मैं कब अपना घर बसाउंगी और कब सैटल होउंगी। छह ग्रैंड स्लैम जीतना इस समाज के लिए काफी नहीं था। मैं अपनी इस जर्नी में मिले लोगों के प्यार और सपोर्टर की हमेशा आभारी हूं...। लेकिन मदद नहीं कर सकती और सोच सकती हूं कि क्यों एक महिला की उपलब्धियां उसके कौशल और काम के बजाय लैंगिक 'अपेक्षाओं' और दिखावे के बारे में ज्यादा होती है। क्यों लोग इस बारे में ज्यादा बातचीत करते हैं।''

Advertisement

एड कंपनी के वीडियो पर सानिया का आया रिएक्शन

इस कंपनी के एड में एक ब्यूटीशियन की कहानी है। जिसे कार खरीदने के बाद अपने पड़ोसियों और छोटे भाई की ओर से कई सवालों का सामना करना पड़ता है। उसका भाई बताता है कि लोग मुझे चिढ़ाते हैं और कहते हैं कि हमें पता है कि तेरी बहन ने गाड़ी कैसे खरीदी। कुल मिलाकर लोग उसके गाड़ी खरीदने को लेकर उसके चरित्र पर छींटाकशी कर रहे हैं।

Sania Mirza Tweet

सानिया मिर्जा की उपलब्धियां

सानिया ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'मै कंपनी का यह #विज्ञापन देख रही हूं। इससे ये भावनाएं सामने आईं। मैं जानती हूं कि समाज के बारे में वास्तविक बातचीत करना कठिन और कभी-कभी असुविधाजनक होता है, लेकिन हम महिलाओं की सफलता के साथ कैसे जुड़ते हैं, इस पर आत्मनिरीक्षण करना जरूरी है।'

Advertisement

आपको बता दें कि पूर्व डबल्स विश्व नंबर 1, सानिया ने छह प्रमुख खिताब जीते। तीन महिला डबल्स में और तीन मिक्स्ड डबल्स में। 2003 से 2013 में सिंगल्स से उनके रिटायरमेंट तक उन्हें महिला टेनिस संघ द्वारा सिंग्ल्स में टॉप रैंक वाली भारतीय के रूप में स्थान दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- इंडिया या पाकिस्तान, कहां रहेगा सानिया मिर्ज़ा और मलिक का बेटा इजहान? जानें क्या कहता है कानून - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 16:16 IST