IND vs AFG: BCCI का बड़ा ऐलान, अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, मौत को भी दे चुके हैं मात

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम में नए स्पिन बॉलिंग कोच की एंट्री हुई है। अफगानिस्तान सीरीज से पहले साईराज बहुतुले को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वो न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़े हैं।

sairaj bahutule spin bowling coach
BCCI का बड़ा ऐलान, अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच | Image: Social media

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में नए कोच की एंट्री हो गई है। अब टीम को स्पिन बॉलिंग कोच मिला चुका है। वो न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़े हैं। अब टीम में पेसर्स कोच के बाद स्पिनर्स के लिए भी स्पेशलिस्ट कोच भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को इसका ऐलान करते हुए इस बात की जानकारी दी कि साईराज बहुतुले स्पिन बॉलिंग कोच के रूप टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं। 

BCCI ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त करते हुए एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर पुरुष) का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

आगे BCCI ने कहा 'पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज श्री बाहुले अपने साथ खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। वर्षों से उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी प्रतिभाओं को निखारने और विकसित करने के लिए एक मजबूत प्रतिष्ठा बनाई है।

कौन हैं स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले?

भारत के लिए दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और लगभग दो दशकों तक चले अपने विशिष्ट प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर रहा। घरेलू क्रिकेट में एक कुशल खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6176 रन बनाए और 630 विकेट लिए हैं।  2022 में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे और 2024 में हुए विश्व कप के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे।

Advertisement

कोचिंग के क्षेत्र में उनका अनुभव घरेलू, पूर्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक फैला हुआ है, जिसमें विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया है।

मौत को भी दे चुके हैं मात

बताया जाता है कि साईराज बहुतुले जब 17 साल के थे तो उनका कार एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उनके दोस्त विवेक सिंह की मौत हो गई थी। साईराज उस हादसे के बाद कोमा में चले गए थे। साईराज ने कोमा को मात दी और मेहनत की और अपनी जिद के कारण साल 1997 में उन्होंने वनडे डेब्यू किया और 2001 में उनका टेस्ट डेब्यू हुआ। 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड