अपडेटेड 29 February 2024 at 18:17 IST
फुटबॉल स्टार रोनाल्डो पर सऊदी का बड़ा एक्शन, लगाया बैन; मैदान पर की थी अश्लील हरकत
दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ इस वक्त विवाद में घिरे नजर आ रहे हैं। सऊदी में रोनाल्डो के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन पर बैन लगाया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ronaldo suspended for one match for allegedly making obscene gestures in Saudi League match: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), फुटबॉल की दुनिया का वो नाम, जिसे बच्चा-बच्चा जानता है। पुर्तगाल के इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। अपने खेल की वजह से वो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस वक्त वो विवाद में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
रोनाल्डो पर लगा एक मैच का बैन
सऊदी में इस फुटबॉल सुपरस्टार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। उन पर बैन लगा दिया है, जिसकी वजह रोनाल्डो की एक हरकत है। दरअसल 39 साल के रोनाल्डो को सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर क्लब के लिए खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने के चलते एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
रोनाल्डो ने किए थे अभद्र इशारे
Advertisement
बता दें कि अल नासर ने अपने लोकल प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार, 25 फरवरी को खेले गए मुकाबले में 3-2 से हराया था, जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किए थे। दरअसल अल शबाब के फैंस रोनाल्डो के चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले लियोनेल मेस्सी के नाम से ‘मेस्सी-मेस्सी’ के नारे लगा रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोनाल्डो ने गुस्से में अश्लील हरकत कर डाली।
सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को रोनाल्डो पर बैन का ऐलान किया। बता दें कि अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है और रोनाल्डो इससे बाहर रहेंगे। रोनाल्डो पर बैन के अलावा जुर्माना भी लगाया गया है। रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी। इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 29 February 2024 at 18:14 IST