अपडेटेड 22 March 2025 at 18:35 IST

रितिका, समायरा और अहान... रोहित शर्मा की जान, IPL 2025 में स्पेशल ग्लव्स पहनकर खेलेंगे हिटमैन, VIDEO वायरल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा स्पेशल ग्लव्स पहनकर बैटिंग करने वाले हैं, जिसका कनेक्शन उनके बेटे अहान, बेटी समायरा और पत्नी रितिका से है।

Follow : Google News Icon  
Rohit sharma will wear special gloves in ipl 2025 samaira ahaan and ritika connection video viral
रोहित शर्मा के ग्लव्स ने जीता दिल | Image: IPL/X

IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को खिताब जिताने के बाद अब रोहित शर्मा आईपीएल में दम दिखाने के लिए तैयार हैं। 22 मार्च से शुरू हो रहे मेगा इवेंट में भले ही रोहित मुंबई इंडियंस का नेतृत्व नहीं करेंगे, लेकिन इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि वो टीम के मेन खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच रविवार, 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।

इस बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें फैंस की नजर उनके स्पेशल ग्लव्स पर टिकी है। आईपीएल 2025 में हिटमैन खास दस्ताने पहनकर बैटिंग करने वाले हैं, जिसका कनेक्शन उनके परिवार से है।

रोहित शर्मा के ग्लव्स ने जीता दिल

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यहां फैंस का ध्यान हिटमैन की बल्लेबाजी से ज्यादा उनके ग्लव्स पर हैं जिसपर 'SAR' लिखा है। फ्रेंचाइजी ने फैंस से पूछा कि क्या आपको इसका मतलब पता है?

रोहित शर्मा के लाखों फैंस ने तुरंत जवाब देना शुरू कर दिया। दरअसल, भारतीय कप्तान आईपीएल 2025 में जिस खास ग्लव्स के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं, उसका कनेक्शन उनके परिवार से है। उनके ग्लव्स पर जो S लिखा है उसका मतलब है- समायरा (रोहित की बेटी), A का मतलब है- अहान (रोहित शर्मा का बेटा) और R का मतलब है- रितिका (हिटमैन की पत्नी)।

Advertisement

फैंस ने लुटाया प्यार

रोहित शर्मा के इस स्पेशल ग्लव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है और उनके प्रशंसक इससे बेहद खुश हैं। बता दें कि रोहित ने साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी की थी। तीन साल बाद 30 दिसंबर, 2018 को रोहित-रितिका दो से तीन हुए जब उनके घर बेटी ने जन्म लिया। 15 नवंबर, 2024 को रितिका ने बेटे को जन्म दिया और 'छोटे हिटमैन' का नाम अहान रखा। 

ओपनिंग मैच में RCB और KKR की टक्कर

आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। ये मुकाबला ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत करेगी, चेन्नई में उनका मुकाबला CSK से होगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: KKR vs RCB: कोलकाता में मौसम नहीं बनेगी विलेन, फैंस के लिए खुशी की खबर, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 18:35 IST