RR vs DC: दिल्ली ने किया सबसे बड़ा रन चेज, केएल राहुल-निसांका की तूफानी बल्लेबाजी, DC ने RR को 7 विकेट से हराया

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसे दिल्ली ने आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में केएल राहुल ने शानदार 75 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाई।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals 43 ipl 2026 Match result
DC ने RR को 7 विकेट से हराया | Image: IPL

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 43वां मैच में शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 7 विकेटसे जीत लिया है। इसी के साथ दिल्ली ने आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज कर लिया है।

इससे पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। दिल्ली को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका केएल राहुल ने निभाई। उन्होंने 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

केएल राहुल और पथुम निसांका ने खेली तूफानी पारी

दिल्ली को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका केएल राहुल और पथुम निसांका ने निभाई। सबसे पहले सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने तबड़तोड़द 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी 62 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

वहीं, दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे अधिक रन बनाए। केएल राहुल ने 40 गेंदों का समाना करते हुए धमाकेदार अंदाज में 75 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 75 रन की पारी में 6 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए, जिसके दम पर दिल्ली ने आसानी से मैच को जीत लिया।

Advertisement

दिल्ली ने चेज किया IPL का सबसे बड़ा स्कोर

राजस्थान ने 226 रनों के लक्ष्य को चेज करके दिल्ली कैपिटल्स ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह कैपिटल्स का आईपीएल के इतिहास में यह सबसे बड़ा रन चेज था। इस मैच के अंत में ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने अच्छा फिनिश किया, जिसके चलते दिल्ली एक नया इतिहास रच सका। 

रियान पराग की 90 रन की पारी गई बेकार

इससे पहले राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 6 रन और उसके बाद वैभव सूर्यवंशी 4 रन पर आउट होने के बाद टीम को संभालने का काम कप्तान रियान पराग ने किया। उन्होंने महज 50 गेंदों में 'धुआंधार' 90 रन बनाए। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत न दिला सकी। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड