PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 का टारगेट, गेंदबाजी में चमके वैशाख और युजवेंद्र चहल

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें आईपीएल जीत और हार के मामले में तीन-तीन की बराबरी पर है।

Follow : Google News Icon  
Punjab Kings, Gujarat Titans IPL 2026
पंजाब के सामने फंसी गुजरात टाइटंस | Image: X/IPL

Punjab Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। मैच में पंजाब के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को खुलने का मौका ही नहीं दिया। गुजरात की तरफ से सबसे अधिक कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली।  

चहल और विजयकुमार की शानदार गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस को 162 रन पर रोकने का काम पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार तरीके से किया। पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक रहे। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

शुभमन और बटलर हुए फेल

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही धीमी रही। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए। गिल 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए। इसके अलावा, जोस बटलर भी 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पापा चाहते थे बेटा बने किसान, अब 150 की रफ्तार से फेंकते हैं गेंद, कौन हैं गुजरात टाइटंस के डेब्यूटंट Ashok Sharma

 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड