CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत के बेटियों ने लहराया परचम, मुक्केबाज प्रीति पवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को बॉक्सिंग में बड़ी सफलता मिली है। प्रीति पवार और जैस्मिन लैंबोरिया ने महज कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में 2 और गोल्ड मेडल डाल दिए।

CWG 2026
मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा | Image: ANI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रीति पवार और जैस्मिन लैंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रीति ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके कुछ ही अंतराल बाद जैस्मिन लैंबोरिया ने महिलाओं के 57  किग्रा भारवर्ग के फाइनल में आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत को बॉक्सिंग में बड़ी सफलता की उम्मीद थी, जिसे इन दोनों खिलाड़ियों ने साकार कर दिखाया। प्रीति पवार और जैस्मिन लैंबोरिया ने महज कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरे स्टेडियम का माहौल जोश से भर दिया। इन दो जीतों के साथ भारत को मुक्केबाजी में इस प्रतियोगिता का दूसरा और कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला।

बॉक्सर जैस्मीन ने जीत पर क्या कहा?

इतनी बड़ी जीत पर खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया भी आई है, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय बॉक्सर जैस्मीन ने कहा, "काफी अच्छा लग रहा है। कोच ने बोला था कि सिर्फ अपना खेल खेलना है। मैं ये मेडल पूरे देश को, कोच को, परिवार को समर्पित करती हूं।"

ये मेडल पूरे देश को समर्पित करती हूं-प्रीति पवार

मुक्केबाज प्रीति पवार ने CWG 2026 में 54 किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने पप कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैंने भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। मैं ये मेडल पूरे देश को समर्पित करती हूं। सबका साथ रहा है। सबकी प्रार्थना रही हैं।"

Advertisement

बेटी की जीत पर मां का सीना हुआ चौड़ा

वहीं, भारत की बेटियों ने जिस तरह देश का नाम बढ़ाया परिवार भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार की जीत पर उनकी मां ने कहा, "हार भी मिली, जीत भी मिली। इसका हौसला बढ़ते-बढ़ते आज इस स्तर पर पहुंची है। हम चाहते हैं कि ये मेहनत करती रहे और भविष्य में भी और मेडल जीते। भगवान इनपर आशीर्वाद बनाए रखे।"

घर लौटने पर अपने हाथ से खाना खिलाऊंगी- जैस्मीन की मां 

महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर जैस्मीन की मां जोगिंदर कौर ने कहा, "बहुत रोमांचक मैच था। मैं भगवान से प्रार्थना कर रही थी वो गोल्ड मेडल लेकर आए। उसे खुदपर विश्वास था, उसमें काबिलियत थी। घर लौटने पर उसे अपने हाथ से बनाकर खाना खिलाऊंगी। उम्मीद करते हैं कि वो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल लाएगी।"
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  CWG 2026 में नीरज चोपड़ा के नाम रहा सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड