पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट को झटका लगने के बाद PM मोदी का आया रिएक्शन, बोले- 'देश को तुमपर...'
Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश फोगाट को झटका लगने के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन आया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 से भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल मैच से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब इस मामले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिएक्शन दिया है।
विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
क्यों अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट?
पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट के अयोग्य होने की पुष्टि खुद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। यही वजह है कि विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाइड कर दिया गया है। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर विनेश ने सनसनी मचा दी थी। हरियाणा की छोरी 'खेलों के महाकुंभ' ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी।