अपडेटेड 12 August 2024 at 16:55 IST

क्या नीरज चोपड़ा का हुआ अनऑफिशयली रोका? मनु भाकर और उनकी मां के साथ इस वायरल VIDEO ने बढ़ाई हलचल

2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल से चूके नीरज चोपड़ा का मनु भाकर और उनकी मां के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
star javelin thrower neeraj chopra with manu bhaker and his mother video viral
क्या नीरज चोपड़ा का हुआ रोका? | Image: X

Paris Olympics 2024: खेलों के सबसे बड़े इवेंट ओलंपिक (Olympic) का समापन हो गया है। भारत इस बार गोल्ड मेडल से चूक गया है। भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी आस नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा है। 

गोल्डन बॉय नीरज (Neeraj) लगातार दूसरा ओलंपिक गोल्ड (Gold) जीतने से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ऐसा जबरदस्त थ्रो लगाया, जिसे पार करना नीरज के लिए मुश्किल रहा। अरशद ने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड, जबकि नीरज (Neeraj) ने 89.45 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बहरहाल ओलंपिक खेल खत्म हो गए हैं और सारे भारतीय एथलीट स्वदेश लौट चुके हैं, लेकिन नीरज को लेकर खबर है कि वो यूरोप में ही हैं। जहां शायद कुछ दिनों में वो सर्जरी कराएंगे। 

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने सिल्वर जीतने के बाद कई बयान दिए। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आए, लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

दरअसल नीरज चोपड़ा का पेरिस ओलंपिक में दो-दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और उनकी मां सुमेधा के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग नीरज के अनऑफिशयल रोके की बातें कर रहे हैं। 

Advertisement

ये वीडियो पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का है। नीरज, मनु भाकर और उनकी मां पेरिस में भारतीय एथलीटों के लिए बनाए गए इंडिया हाउस में नजर आ रहे हैं। मनु भाकर की मां नीरज के साथ बड़े प्यार से बात कर रही हैं। इतना ही नहीं बातों-बातों में नीरज का हाथ पकड़ लेती हैं और उसे अपने सिर पर रख लेती हैं। वहीं मनु और नीरज जब एक-दूसरे से बात कर रहे थे तो दोनों नजरें झुका कर बात कर रहे थे। इस दौरान उनकी मां दोनों की फोटो खिंचने की कोशिश करती हैं, लेकिन मनु शर्माते हुए अरे नहीं-नहीं कह कर वहां से हट जाती हैं। 

बता दें कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और मनु भाकर (Manu Bhaker), दोनों स्टार भारतीय खिलाड़ी हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं दोनों की उम्र में भी ज्यादा फासला नहीं है। नीरज जहां 26 साल के हैं तो वहीं मनु 22 साल की हैं। इन दोनों का ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके बीच रिश्ता जोड़ने लगे हैं। किसी ने तो ये तक कह दिया कि नीरज का अनऑफिशयली रोका हो गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- जहां हुआ ओलंपिक का जन्म, उस देश को Paris Olympics में मिला सिर्फ एक गोल्ड; मेडल टैली में खस्ता हाल

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 12 August 2024 at 16:55 IST