अपडेटेड 30 July 2024 at 14:25 IST
Paris Olympics: Manu Bhaker के 2 मेडल जीतने पर पिता की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ऑल क्रेडिट गोज टू...
मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई। पिता राम किशन भाकर ने बेटी की जीत पर बड़ी बात कही है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के शूटर ने देश का परचम लहरा दिया। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिश्रित इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में दूसरा मेडल भी आया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया।
बता दें कि इससे पहले मनु भाकर ने सिंगल 10 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक 2024 में ये मनु का दूसरा मेडल है। मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। 128 सालों के ओलंपिक इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने ये कीर्तिमान हासिल नहीं किया था। मनु ने एक बार फिर पदक पर सटीक निशाना लगाया तो उनका परिवार खुशी से झुम उठा।
बेटी की उपलब्धि पर क्या बोले पिता?
बेटे की उपलब्धि पर परिवार की खुशियां सातवें आसमान पर है। मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर पिता राम किशन भाकर ने कहा, ये बहुत बड़ी खुशखबरी है इसके लिए मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतना प्यार और आर्शीवाद दिया और मनु की मदद की। हम उम्मीद करते हैं कि आगे वो अच्छा करेगी।
मनु के पिता ने दिया मां को जीत का श्रेय
मनु के पिता आगे कहा कि काम में व्यस्ता की वजह से वो बेटी को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। मगर मनु की मां बेटी की पीछे बहुत मेहनत करती है। राम किशन भाकर ने कहा की मनु की जीत का सारा क्रेडिट उसकी मां को जाता है। वहीं, पीएम मोदी लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक ने दोनों खिलाड़ियों की जीत पर बधाई दी। पूरा देश आज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जीत पर जश्न मना रहा है।
Advertisement
भारत की झोली में दूसरा मेडल
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी इस मैच में शुरुआत से ही कोरियाई शूटर्स पर हावी रहे। पहले सेट में थोड़ा पिछड़ने के बाद दोनों ने दमदार वापसी की और फिर एक बार भी विपक्षी टीम को आगे नहीं निकलने दिया। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर पेरिस में भारत का दूसरा पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 के मेडल टैली की बात करें तो मनु भाकर और सरबजोत सिंह की इस जीत के बाद भारत 2 ब्रॉन्ज मेडल की मदद से 22वें नंबर पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: मनु भाकर... सबसे धाकड़, 128 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 14:20 IST